Breaking
11 Nov 2026, Wed

म्यांमार पर भारत की धमाकेदार जीत, अंडर-17 टीम ने पहले मैत्री मैच में दिखाया दम

म्यांमार
भारतीय अंडर-17 पुरुष राष्ट्रीय टीम ने पहले मैत्री मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान म्यांमार को 2-1 से हराया। यांगून के थ्वुन्ना स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये मुकाबले के पहले हाफ में वाशिंगटन सिंह न्गांगोम (11वें) और गुनलेइबा वांगखेइराकपाम (24वें) मिनट में गोलकर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई।

ये भी पढ़ें :  क्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? ICC ने शुरू की जांच, इस देश के खिलाड़ी पर शक

हाफ-टाइम के बाद म्यांमार की ओर म्यिंट म्याट को ने (54वें) मिनट में गोल करके स्कोरशीट में जगह बनाई, लेकिन अंतत: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 जीत दर्ज की। भारतीय टीम इस साल के आखिर में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  एशियन गेम्स में तेजस्विन शंकर ने जीता ब्रॉन्ज, बोले- रजत गंवाने का मलाल

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *