पंजाब सरकार बड़े किसानों को घेरने की तैयारी में ….. दिन-रात मुफ्त मोटर चलाते

  चंडीगढ़
 पंजाब सरकार बड़े किसानों को घेरने की तैयारी में है। दरअसल, राज्य में 9 हजार ऐसे रसूखवान किसान हैं, जिनकी मोटरें 24-24 घंटे चलती हैं। इसके मद्देनजर अब इन किसानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बतायदा पावरकॉम विभाग को इन किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  Gold-Silver Price Crash: चांदी हुई ₹24000 सस्ती, सोना ₹4500 गिरा, जानें नए रेट

बता दें कि राज्य के ये किसान बिजली से दिन-रात मुफ्त मोटर चलाते हैं और आगे  पानी बेचते हैं, जबकि अन्य किसानों को सिर्फ 8 घंटे बिजली मिलती है। इस भेदभाव को खत्म करने के लिए ही सरकार द्वारा उक्त निर्णय लिया गया है। अब पंजाब सरकार या तो उक्त किसानों से पैसे वसूलेगी या फिर इन किसानों को भी केवल 8 घंटे बिजली दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :  टाटा ग्रुप खर्च करेगा 500 करोड़, Air India प्‍लेन क्रैश में पीड़‍ित परिवारों के लिए बनाया ट्रस्‍ट!

खासकर मुक्तसर साहिब, बठिंडा, तरनतारन, रामपुरा फूल में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जो 24 घंटे बिजली का लाभ ले रहे है और लगातार मोटर चला रहे हैं, जिसके कारण अब ऐसे किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment