मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

दमोह के हटा में आयोजित होगा महिला सम्मेलन

दमोह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को दमोह और सागर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में सहभागिता कर 405 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी पर खड़गे की विवादित टिप्पणी पर सीएम मोहन की तीखी प्रतिक्रिया, कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग

सागर में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी दिन सागर में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम वृहद रोजगार मेला भी आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी, जो युवाओं को रोजगार से जोडेंगी।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में अगले महीने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो का पब्लिक पैसेंजर रन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment