2025 बैच के IAS परिवीक्षाधीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थापन

रायपुर

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रथम दौर के प्रशिक्षण के बाद परिवीक्षाधीन 2025 बैच के आईएएस अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बतौर सहायक कलेक्टर पदस्थ किया गया है.

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा संबंधित जिला कलेक्टरों जारी किया गया है. इसमें गोकुल आरके को रायगढ़, इशांत जयसवाल को कोरबा और वाध्यावथ यशवंत नायक को बस्तर जिले में पदस्थ किया गया है.

ये भी पढ़ें :  अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि आज पहुंची रायगढ़, चक्रधर समारोह में की शिरकत

अधिकारी अपने संबंधित जिलों में कार्यभार ग्रहण न कर निमोरा स्थित छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में अपनी उपस्थिति देंगे. इनकी अकादमी में उपस्थिति तिथि को ही जिलों में उनका कार्यभार ग्रहण तिथि मानते हुए आगामी कार्यवाही की जाएगी.

Share

Leave a Comment