Breaking
22 Nov 2026, Sun

IPL 2026 पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच प्रीव्यू और पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स ने 243 रनों का स्कोर डिफेंड करके 11 रनों से जीता था। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज़ 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोके थे, वहीं साईं किशोर ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट निकाले थे।

दिन – मंगलवार, 31 मार्च 2026
समय – 07:30 PM IST
वेन्यू – PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला चंदीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि इस मैदान पर हुए पिछले पांच टी20 मुकाबलों में से तीन रन डिफेंड करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। बताते चलें कि यहां पिछला टी20 मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था जिसे मेहमान टीम ने 214 रनों का स्कोर डिफेंड करके 51 रनों से जीता था।

ये भी पढ़ें :  तुर्किए के खिलाफ मोदी सरकार लगातार एक्शन ले रही, अब सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज का सिक्योरिटी क्लियरेंस किया रद

PBKS vs GT Head To Head Record
कुल – 06
पंजाब किंग्स – 03
गुजरात टाइटंस – 03

PBKS vs GT, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

PBKS vs GT, IPL 2026: Player to Watch Out For
पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, मार्को यानसेन और प्रभसिमरन सिंह स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और राशिद खान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, अल नासर को दिलाया सऊदी प्रो लीग खिताब

PBKS vs GT Probable Playing XI
Punjab Kings Probable Playing XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वधेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान),  शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार।

Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि साईं किशोर।

ये भी पढ़ें :  बॉबी देओल का खुलासा: करियर के उतार-चढ़ाव और ‘आश्रम’ से वापसी की कहानी

PBKS vs GT Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *