बालाघाट में पुलिस का अनोखा ऑपरेशन: एंबुलेंस में छिपकर पहुंची टीम, रेत माफिया के ट्रैक्टर जब्त

बालाघाट

प्रदेश में अनुबंध समाप्त होने के बाद भी रेत घाटों पर अवैध खनन जारी है। बालाघाट में वैनगंगा नदी के भमोड़ी घाट पर मंगलवार को दो एंबुलेंस से पहुंची पुलिस टीम ने रेत से लदे चार ट्रैक्टर जब्त किए हैं। हालांकि, रेत माफिया के मुखबिर तंत्र ने गुर्गों को सूचित कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में ट्रैक्टर चालक भागने में सफल हो गए।
मौके का मंजर और पुलिस बल

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नवेगांव थाना प्रभारी रमेश जाट के मुताबिक घाट पर करीब 25 ट्रैक्टर मौजूद थे, 50-60 लोग अवैध खनन कर रहे थे। दो एंबुलेंस से करीब 30 पुलिस कर्मी जैसे ही पहुंचे लोग ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। बाद में 20 पुलिस कर्मियों का बल और पहुंचा और रेत लोड चार ट्रैक्टर जब्त कर छह को चिह्नित किया। फिलहाल अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए तैयारियां पूरी, 1500 कमरे और 100 टेंट वाली टेंट सिटी तैयार

मुखबिर तंत्र को चकमा देने की कोशिश

दरअसल भमोड़ी घाट का रास्ता गांव के अंदर से होकर जाता है, जिससे कोई शासकीय वाहन या पुलिस टीम पहुंचने से पहले ही मुखबिर तंत्र रेत खनन में लगे लोगों को अलर्ट कर देता है। इस बार पुलिस एंबुलेंस से पहुंची फिर भी कई लोग भागने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस ने ई-चालान के भुगतान नहीं करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने का सख्त रुख .....

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment