Breaking
23 Nov 2026, Mon

डिंडौरी: गरीबों का आशियाना छीना! PM आवास सर्वे में बड़ा फर्जीवाड़ा

डिंडौरी: गरीबों का आशियाना छीना! PM आवास सर्वे में बड़ा फर्जीवाड़ा

सिंगारसत्ती पंचायत में सरपंच-सचिव पर पात्रों को अपात्र करने का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

डिंडौरी
प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों के हक पर डाका डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सिंगारसत्ती के दर्जनों गरीब परिवारों ने कलेक्टर डिंडौरी को ज्ञापन सौंपकर सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हितग्राहियों का कहना है कि जानबूझकर उनका नाम सर्वे सूची से गायब कर दिया गया।
फोटो खींचा, अपलोड नहीं किया – हमें अपात्र बता दिया- हितग्राहियों का यही आरोप है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर को दी जन्मदिन की बधाई

कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

ग्राम पंचायत सिंगारसत्ती के निवासी मनीष, रोहित कुमार, निरपत सिंह, शिवचरण, सावित्री, बाज बहादुर, संतोषी, कविता, संगीता यादव, इंद्रवती, रेखा यादव सहित समस्त हितग्राहियों ने कलेक्टर महोदया को लिखित शिकायत दी है।

शिकायत में कहा गया है –

> हम समस्त हितग्राही गरीबी रेखा में हैं, कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण पात्र हैं। लेकिन सरपंच/सचिव ने सर्वे के दौरान हमारा नाम जानबूझकर अपात्र करके भेज दिया है। सर्वे में फोटो भी खींचा गया लेकिन फोटो अपलोड ही नहीं किया गया, जिससे हमारा नाम सर्वे सूची से छूट गया है।

ये भी पढ़ें :  संक्रांति पर इंदौर पुलिस का नया फरमान: बिना मांझा ही उड़ाएं पतंग

गरीबों का छलका दर्द

हितग्राहियों का कहना है कि वे वर्षों से कच्चे मकान में बारिश में टपकते पानी और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। PM आवास ही उनका एकमात्र सहारा था, लेकिन पंचायत की लापरवाही ने उनके सपने तोड़ दिए।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से की दो मांग

समस्त पात्र हितग्राहियों का नाम तत्काल सर्वे सूची में जोड़ा जाए।सरपंच/सचिव पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी गरीब परिवार के साथ अन्याय न हो।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता है। क्या गरीबों को उनका हक मिलेगा या फाइलों में ही उनका आशियाना दबा रह जाएगा।

ये भी पढ़ें :  छात्रवृत्ति घोटाले में कार्रवाई की मांग तेज आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

इनका कहना है 

हमारे ग्राम में आवास की सर्वें किया गया लेकिन अपलोड नहीं किया गया जिससे सर्वे सूची में नाम नहीं आया 

संगीता यादव 
ग्रामीण सिंगारसत्ती 

हमारे ग्राम में आवास के लिए सर्वे हुआ था जिसमें 50 परिवार का नाम हटा दिया गया और 30परिवार की डाटा ही अपलोड नहीं किया गया।

लाल सिंह मरावी 
ग्रामीण सिंगारसत्ती

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *