Breaking
24 Nov 2026, Tue

कला के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने हिला देने वाले बोलों के कारण माफिया मुंडीर पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1' सभी प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया जाए.

फेमस रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच का विवाद तो सालों पुराना है, लेकिन अब उनके एक पुराने और बेहद विवादित गाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. 2000 के दशक के सबसे विवादित गाने 'माफिया मुंडीर' (वॉल्यूम 1) को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने का आदेश जारी किया है.

कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस गाने के बोल और इसकी सामग्री किसी भी सूरत में सार्वजनिक मंचों पर रहने के लायक नहीं है.

ये भी पढ़ें :  हनुमान जी और श्रीराम का भाई वाला नाता, क्या है दिव्य खीर का रहस्य?

दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया. अदालत ने कहा कि 'माफिया मुंडीर' गाना न केवल अश्लील और अभद्र है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति गहरे अपमान को भी दर्शाता है. कोर्ट की अंतरात्मा हिल गई है.

कोर्ट के मुताबिक, इस गाने के शब्द मर्यादा की हर सीमा को पार करते हैं और समाज में गलत संदेश फैलाते हैं. सुनवाई के दौरान यह भी कहा गया कि कला के नाम पर इस तरह की गंदगी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब इसका असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा हो.

ये भी पढ़ें :  18 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में लाभ

फैसले में क्या कहा गया?
जस्टिस पुरुशेंद्र कौरव ने कहा कि गाने के बोल बेहद अश्लील, भद्दे और महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं, और कोई भी सभ्य समाज ऐसी सामग्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बने रहने की इजाजत नहीं दे सकता.

कोर्ट ने दोनों सिंगर्स और गाने, उसके रीमिक्स या दूसरे वर्शन पर अधिकार का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया हैंडल, म्यूजिक प्लेटफॉर्म, शेयरिंग प्लेटफॉर्म या ऑनलाइन जगहों से गाने वाले URL को तुरंत हटा दें. शुरुआत में ही, कोर्ट ने कहा कि गाने का टाइटल तो आधिकारिक आदेश में लिखा भी नहीं जा सकता, और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

ये भी पढ़ें :  संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल में दो और युवकों की मौत, मरने वालो की संख्या हुई तीन

बता दें कि कोर्ट हिंदू शक्ति दल की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें YouTube, Google और Spotify जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से गाने के वीडियो और ऑडियो हटाने की मांग की गई थी. कोर्ट में ये भी कहा गया कि हालांकि हनी सिंह और बादशाह दोनों ने इस गाने को गाने से इनकार किया है, फिर भी एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह के इस गाने के कुछ अंश गाए गए थे. अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को तय की गई है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *