हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दूसरे पार्ट में भी कई पुराने किरदारों नजर आ रहे हैं, जो पहली फिल्म का पार्ट थे। मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे 20 साल बाद इस फिल्म में साथ नजर आएंगी। जानिए, फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा
2' के ट्रेलर से जुड़ी खास बातें।
ट्रेलर में मिला कहानी का हिंट?
मेरिल स्ट्रीप का किरदार इस बार भी नामी फैशन मैगजीन से जुड़ी हैं, लेकिन उनके किरदार को एक स्कैंडल का शिकार हो गया है। इस मुश्किल में ऐनी हैथवे का किरदार उनकी मदद के लिए आगे आता है। बता दें कि पहले पार्ट में एनी और मेरिल के किरदारों के बीच तीखी नोक-झाेंक दिखी थी, जो इस बार भी देखने को मिल रही है।
फिल्म में नजर आए ये एक्टर्स
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के अलावा एमिली ब्लंट, स्टेनली टुकी, ट्रेसी थॉमस और टिबोर फेल्डमैन भी वापसी कर रहे हैं। ये सभी एक्टर्स पहली पार्ट में भी थे। वहीं फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में कुछ नए एक्टर्स भी शामिल हुए हैं। इसमें केनेथ ब्रानघ, पैट्रिक ब्रामल, सिमोन एशले, लूसी लियू, बीजे नोवाक, जस्टिन थेरॉक्स, लेडी गागा और पॉलीन चालमेट के नाम शामिल हैं। सिमोन एशले के किरदार को मेरिल स्ट्रीप की अस्सिटेंट के तौर पर दिखाया गया है।
कब रिलीज होगी यह फिल्म?
इन दिनों मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। मेकर्स ने ट्रेलर के ट्रेलर के साथ फिल्म की तारीख भी शेयर की है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com