Breaking
26 Nov 2026, Thu

दीपिका, रणवीर को माता-पिता बनने की बधाई देने पहुंचे शाहरूख खान

मुंबई,

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को माता-पिता बनने की बधाई देने के लिए मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे।

दीपिका और रणवीर ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। वीडियो में शाहरुख खान की कार को अस्पताल परिसर में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए देखा गया। दीपिका पादुकोण ने आठ सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है।

ये भी पढ़ें :  संसार सागर से बेड़ा पार कराता है यह महामंत्र

इस खबर की आधिकारिक पुष्टि दंपति ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। बच्ची के आगमन के बाद कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने इस खुशी की खबर पर उन्हें बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

अनुष्का शर्मा ने दीपिका द्वारा साझा की गयी खबर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बधाई दी। बॉलीवुड के अन्य सेलिब्रिटीयों ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें :  राखी सावंत का ‘नो फिल्टर’ अंदाज, ड्रामा से लेकर मुद्दों पर बेबाक राय तक कायम है स्टारडम

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *