Breaking
13 Nov 2026, Fri

Indore में मौसम का यू-टर्न, झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से राहत

इंदौर.

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की तपिश झेल रहे इंदौरवासियों को कुदरत ने बड़ी राहत दी है। शहर के कई इलाकों में अचानक घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।

चिलचिलाती धूप के बीच हुई इस बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से तुरंत निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार, स्थानीय मौसमी तंत्र सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखा गया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश तापमान कम करने में सहायक होगी।

ये भी पढ़ें :  करीब 7 लाख पुराने रजिस्टर्ड वाहनों में लगायी गयी हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

इस तरह बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक दिव्या के मुताबिक, ”एंटी साइक्लोन सर्कुलेशन महाराष्ट्र और इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच सक्रिय है. इसके अलावा एक ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश के ऊपरी भागों में सक्रिय है. इस वजह से 27 अप्रैल से प्रदेश का मौसम बदलेगा.

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में आज से 12 अप्रैल तक गांव और बस्तियों में अभियान आयोजित किया जाएगा

27 अप्रैल –

प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं प्रदेश के भिंड, मुरेना, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर में मौसम बदलेगा और 50 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवाओं चलेंगी. बादल छाएंगे और बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला जिलों में तेज हवाएं के हाथ हल्की बारिष होगी. यहां रात का तापमान बढ़ेगा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *