Breaking
14 Nov 2026, Sat

सरहद के वीरों का सम्मान, परिवारों के अरमान पूरे करेगी योगी सरकार

मेरठ
सरहद की रक्षा करते हुए दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने वाले वीर सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में 14 नवंबर को मेरठ के कुलवंत सिंह स्टेडियम में पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाली इस रैली में 2500 से 3000 पूर्व सैनिक, वीर नारियां और दिवंगत सैनिकों की पत्नियां शामिल होंगी। यह आयोजन न केवल देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने का अवसर बनेगा, बल्कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच भी बनेगा।
रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा (एवीएसएम) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों की मौजूदगी प्रदेश सरकार और भारतीय सेना की ओर से पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाएगी। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्र की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों के अतुलनीय योगदान को याद करने के साथ उनके प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी: प्रो लीग में रोमांचक मुकाबले से पहले बड़ा अपडेट

एक मंच पर होगा पेंशन और दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का समाधान
रैली का प्रमुख उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और दिवंगत सैनिकों के परिवारों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक समर्पित मंच उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पेंशन संबंधी प्रकरणों, दस्तावेजों में त्रुटियों, लंबित दावों और अन्य देय सुविधाओं से जुड़े मामलों में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी पात्र लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी देंगे। इस पहल से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। साथ ही, उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों का लाभ दिलाने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  तिलवारा में बालाघाट जा रही बस ट्रक से टकराई, 1 यात्री की मौत, 20 लोग घायल

वीर नारियों के त्याग और बलिदान को मिलेगा सम्मान
रैली में वीर नारियों और दिवंगत सैनिकों की पत्नियों के त्याग, संघर्ष और योगदान को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। देश की रक्षा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। यह मंच उन्हें अपनी समस्याएं रखने और संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान करेगा। राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी इस पहल का अहम हिस्सा है।

ये भी पढ़ें :  सहारनपुर के पटाखा फैक्ट्री में धमाका, मजदूरों के उड़े चीथड़े, 3 की मौत

सेवानिवृत्ति के बाद भी सेना से जुड़ा रहेगा सम्मान और सहयोग का रिश्ता
भारतीय सेना की यह पहल इस संदेश को मजबूती देगी कि सैनिक का सेना से रिश्ता केवल सक्रिय सेवा तक सीमित नहीं होता। सेवानिवृत्ति के बाद भी सेना अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रहती है। इस रैली से सेवारत और पूर्व सैनिकों के बीच आपसी जुड़ाव, विश्वास और सम्मान का रिश्ता और मजबूत होगा। 'एक बार सैनिक, हमेशा सैनिक' की भावना के साथ आयोजित यह रैली राष्ट्र की रक्षा में योगदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *