छिंदवाड़ा में अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, भर्ती महिला पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़ी

छिंदवाड़ा

जिला अस्पताल में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब उपचाररत एक युवती प्रेम प्रसंग में उपजे तनाव के चलते पांचवीं मंजिल के छज्जे पर पहुंच गई। युवती नीचे कूदने की बात कह रही थी, जिसे देख अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने घरेलू विवाद या प्रेम प्रसंग के चलते फिनायल का सेवन किया था। अस्पताल में इलाज के दौरान वह युवक से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। संपर्क न होने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि स्वजनों और स्टाफ की 15 मिनट की समझाइश के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई।
वार्ड से निकलकर छज्जे तक कैसे पहुंची मरीज?

ये भी पढ़ें :  निश्चित समायावधि में नागरिक सेवाओं की कानूनी गारंटी देने वाला देश का पहला राज्य है मध्यप्रदेश

इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा घेरे पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वर्तमान में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटनाक्रम ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि एक मरीज इतनी आसानी से ऊपरी मंजिल तक कैसे पहुंच गया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें :  सागर: बड़े बीजेपी नेता के भतीजे के फॉर्म हाउस पर छापेमारी, 12 लाख की अवैध शराब जब्त

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आंखों देखा हाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती अचानक वार्ड से बाहर निकली और पांचवीं मंजिल पर पहुंच गई। कुछ ही देर में वह छज्जे पर खड़ी नजर आई। नीचे मौजूद लोगों ने यह देखा तो हड़कंप मच गया। युवती की स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई। 15 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के बाद जब युवती को सुरक्षित बचा लिया गया, तब जाकर अस्पताल प्रशासन और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सा

ये भी पढ़ें :  पानी की टंकी पर चढ़कर युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, 'बहन के देवर के साथ ही करनी है शादी,' दी मरने की धमकी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment