Breaking
12 Nov 2026, Thu

स्पेशल पेट्रोल की कीमत में 11 रुपये का इज़ाफा, 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

नई दिल्ली

 आज एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। 2022 से ही सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों की वजह से आने वाले दिनों में कीमतों में इजाफा हो सकता है। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार पेट्रोल और डीजल के रेट को 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इस पर आने वाले कुछ दिनों में फैसला हो जाएगा।

1 अप्रैल को इंडियन ऑयल ने बढ़ाया था प्रीमियम पेट्रोल का रेट 
इंडियन ऑयल ने 1 अप्रैल को प्रीमियम पेट्रोल का रेट 11 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिया था। जिसके बाद प्रीमियम पेट्रोल का रेट 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, प्रीमियम डीजल का रेट 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें :  एयर चीफ मार्शल ने मल्टी-रोल फाइटर जेट उड़ाकर दिखाई ताकत, वायु सेना की क्षमता का दमदार प्रदर्शन

आपके शहर में पेट्रोल का क्या है रेट? (Petrol Price in Your City)

नई दिल्ली – 94.72 रुपये

मुंबई – 104.21 रुपये

कोलकाता – 103.94 रुपये

चेन्नई – 100.75 रुपये

अहमदाबाद – 94.49 रुपये

बेंगलुरू – 102.92 रुपये

हैदराबाद – 107.46 रुपये

जयपुर – 104.72 रुपये

लखनऊ – 94.69 रुपये

पुणे – 104.04 रुपये

ये भी पढ़ें :  सी-295 के कारखाने से देश में नागरिक विमानों के विनिर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा: मोदी

चंडीगढ़ – 94.30 रुपये

इंदौर – 106.48 रुपये

पटना – 105.58 रुपये

सूरत – 95 रुपये

नासिक – 95.50 रुपये

डीजल का रेट (Diesel Price in Your city)

नई दिल्ली – 87.62 रुपये

मुंबई – 92.15 रुपये

कोलकाता – 90.76 रुपये

चेन्नई – 92.34 रुपये

अहमदाबाद – 90.17 रुपये

बेंगलुरू – 95.70 रुपये

जयपुर – 90.21 रुपये

पुणे – 90.57 रुपये

चंडीगढ़ – 82.45 रुपये

इंदौर – 91.88 रुपये

पटना – 93.80 रुपये

सूरत – 89 रुपये

नासिक – 89.50 रुपये

प्राइवेट कंपनियों ने किया है पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा 
1 अप्रैल को ही शेल इंडिया ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। तब कंपनी ने 7.41 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 25.01 रुपये प्रति लीटर डीजल का इजाफा किया था। इससे पहले मार्च के महीने में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल का रेट 5 रुपये और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। इन कंपनियों ने भी इसके बाद कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।

ये भी पढ़ें :  कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी की पहली तस्वीरें सामने, दुल्हन शिप्रा की सादगी ने जीता दिल

मौजूदा परिस्थितियों में कच्चे तेल का रेट सातवें आसमान पर है। यह लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *