तबादला नीति पर सीएम सख्त, मंत्री का जवाब- यहां उल्टी गंगा बह रही है

भोपाल

प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर लगा प्रतिबंध जल्द ही हटने वाला है। मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों से पूछा कि तबादला नीति का क्या हुआ? इसे जल्द लाएं। मुख्यमंत्री के इतना कहते ही खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले कि यह तो उलटी गंगा बह रही है।

ये भी पढ़ें :  10वीं 12वीं का रिजल्ट सुधारने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग ने अभी से प्रयास शुरू किये, हर स्कूल में वार्डन टीचर होंगे तैनात

दरअसल, तबादले पर रोक हटाने की मांग मंत्रीगण करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने यह बात रखी तो मंत्रियों को संतोष हुआ कि मुख्यमंत्री ने उनके मन की बात उनके बोले बिना ही सुन ली।

फिलहाल तय किया गया है कि अगली कैबिनेट की बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तबादला नीति 2026 का प्रारूप प्रस्तुत किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अनौपचारिक चर्चा में मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रशासनिक आधार पर तो तबादले होते ही हैं, स्वैच्छिक तबादलों पर भी ध्यान दिया जाए।

ये भी पढ़ें :  इंदौर: नवजात शिशुओं पर चूहों के हमले के बाद बड़ा एक्शन, बाल चिकित्सा विभाग प्रमुख हटाए गए

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment