Breaking
18 Nov 2026, Wed

रायपुर में IPL का रोमांच: RCB टीम पहुंची, मुंबई इंडियंस ने जमकर बहाया पसीना

रायपुर.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस की टीम ने खूब प्रैक्टिस की। आईपीएल के इस सीजन में अपना दूसरा मैच खेलने रायपुर पहुंचे रोहित शर्मा ने खूब पसीना बहाया और लंबे-लंबे शॉट लगाए। रोहित ने नेट्स में अपने सिग्नेचर पुल शॉट और बड़े-बड़े हिट्स का जमकर अभ्यास किया। वही मैच के लिए RCB और MI की टीम रायपुर पहुंच गई है। कल 10 मई को होने वाले मैच के लिए आरसीबी और मुंबई की टीमें आज फिर अभ्यास करेगी। 01 घंटे तक ट्रेनर के साथ मैदान पर चर्चा करते दिखे जसप्रीत बुमराह, रनअप और फिटनेस ड्रिल पर रहा फोकस। 18 मिनट तक मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने कैचिंग और वार्मअप सेशन किया। 07 विदेशी खिलाड़ियों ने शाम की प्रैक्टिस में हिस्सा लिया, नेट्स पर तेज गेंदबाजों ने बहाया पसीना। 150+ सपोर्ट स्टाफ, सिक्योरिटी और ग्राउंड क्रू मैच तैयारियों में जुटे रहे। 02 नेट्स पर बल्लेबाज और गेंदबाजों की स्पेशल ट्रेनिंग हुई।

ये भी पढ़ें :  रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा मौका

वीडियो शूट करते रहे खिलाड़ी
प्रैक्टिस मैच के दौरान कुछ खिलाड़ी वीडियो शूट करते भी नजर आए। शार्दुल ठाकुर के साथ ही कई खिलाड़ी एक-एक कर वीडियो बनवा रहे थे। जिसमें वे बैट में बॉल को को खेलते हुए बॉटल बॉक्स में डाल रहे थे। इस दौरान बॉल न जाने पर हंसी ठहाके भी लग रहे थे। इस दौरान प्रैक्टिस का वीडियो भी शूट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : अरुण साव

CCTV से निगरानी
CCTV से होगी स्टेडियम की निगरानी आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पूरे स्टेडियम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बाद रायपुर पहुंचने वाले दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने पर्याप्त वालंटियर तैनात किए जाएं।

ये भी पढ़ें :  Chhattishgarh : आज प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का वितरण करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कलेक्टर ने देखी व्यवस्थाएं
आईपीएल मैच के लिए शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. गौरव ङ्क्षसह ने शहीद वीर नारायण ङ्क्षसह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का जायजा लिया। एक दिन पहले ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने को कहा था। साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) को निर्देशित किया था कि शासन के सभी विभागों द्वारा तय एसओपी का पालन करते हुए आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करें।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *