तमिलनाडु में सरकार गठन की हलचल तेज, चौथी बार राज्यपाल से मिले विजय

नई दिल्ली

 तमिलनाडु की राजनीति में विजय के शपथ ग्रहण पर लगे संकट के बादल अब छंटते दिख रहे हैं। बहुमत दावा करते हुए टीवीके चीफ विजय, तमिलनाडु के राज्यपाल आरवी अर्लेकर से मुलाकात की। चुनावी नतीजों के बाद विजय की यह राज्यपाल से चौथी मुलाकात है।

TVK प्रमुख विजय चेन्नई के लोक भवन पहुंचे। उनके पास कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से, अब 121 विधायक TVK के साथ हैं और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है। विजय की एक सीट हटाकर ये संख्या 120 रह जाएगी।

ये भी पढ़ें :  एशियाई चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर: मीनाक्षी गोयत ने अंतिम पंघाल को हराकर टीम में बनाई जगह

TVK कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

तमिलनाडु में सरकार बनने का रास्ता साफ होते ही, टीवीके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। TVK के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़े।

पहले भी की थी राज्यपाल से मुलाकात

इससे पहले विजय ने शुक्रवार को गवर्नर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उस समय गवर्नर के ऑफिस के सूत्रों ने बताया था कि अभी तक विजय को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था, क्योंकि उन्होंने 118 विधायकों का समर्थन साबित नहीं किया था।

ये भी पढ़ें :  9 नवंबर 2025 राशिफल: मकर राशि के लिए खुशखबरी, जानें सभी राशियों का आज का भाग्य

इससे पहले विजय और अर्लेकर की मुलाकात बुधवार और गुरुवार को हुई थी। दोनों ही मौकों पर, गवर्नर ने इस दावे को खारिज कर दिया था और कहा कि टीवीके नेता के पास सदन में अभी तक जरूरी समर्थन नहीं है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment