नीमच में शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, 4 घंटे तक सड़क जाम

 मनासा/महागढ़ (नीमच)

महागढ़ के एक ग्रामीण की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ व स्वजनों ने नगर के मनासा नाके पर शव रखकर जाम कर दिया। लगभग 4 घंटे से अधिक चले जाम के दौरान स्वजनों और भीड़ ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ग्रामीण की हत्या के आरोप लगाए हैं। साथ ही पूर्व की शिकायत पर पुलिस द्वार कार्रवाई में अनदेखी करने का दावा भी किया।

ये भी पढ़ें :  विश्वविद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण शिविर होंगे प्रारंभ : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती है तो ग्रामीण की जान नहीं जाती। एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। एसडीएम ने ग्रामीण के स्वजनों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा भी दिया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment