UPSC अभ्यर्थियों के लिए राहत, रविवार को एक घंटा पहले चलेगी दिल्ली मेट्रो

नई दिल्ली
 सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने वालों की सुविधा के लिए रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवा सुबह छह बजे शुरू होगी। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में आसानी होगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल का कहना है कि आम तौर पर रविवार को पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार), मजेंटा लाइन (कृष्णा पार्क एक्स्टेंशन से बाटेनिकल गार्डन एवं दीपाली चौक से माजलिस पार्क) और ग्रे लाइन (धांसा बस स्टैंड से द्वारका) पर मेट्रो सेवा सुबह सात बजे शुरू होती है।

ये भी पढ़ें :  आखिरी बार ट्रेन लेकर निकले थे, रिटायरमेंट से कुछ घंटे पहले झारखंड हादसे में दर्दनाक मौत

तीनों लाइन के समय पर किया बदलाव 
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा को ध्यान में रखकर 24 मई को इन तीनों लाइन पर भी सभी टर्मिनलों से सुबह छह बजे मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। सुबह सात बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। अन्य काॅरिडोर पर समय सारिणी के अनुसार सुबह छह बजे से मेट्रो उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें :  यूपीएससी ने मध्यप्रदेश के नए डीजीपी के लिए तीन आईपीएस अफसरों के पैनल पर अपनी मुहर लगाई

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment