OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, लॉन्च के बाद कीमत में 6,000 रुपये तक बढ़ोतरी

वनप्लस इंडिया ने भारत में कुछ दिन पहले ही OnePlus Nord 6 को लॉन्च किया था और अब इस हैंडसेट की कीमत में इजाफा कर दिया गया है. अप्रैल महीने के दौरान इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये और अब इस हैंडसेट की कीमत में 6 हजार रुपये का इजाफा हो चुका है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

OnePlus Nord 6 की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये थी, जिसमें 8 जीबी रैम वेरिएंट मिलता था. अब इस हैंडसेट की कीमत 42,999 रुपये कर दी है. इसमें 4 हजार रुपये का इजाफा है. वहीं टॉप एंड वेरिएंट की 41,999 रुपये थी, जिसमें 12GB + 256GB वेरिएंट लॉन्च हुआ था और अब इस हैंडसेट की कीमत 47,999 रुपये कर दी गई है. इस वेरिएंट में 6 हजार रुयये का इजाफा है. न्यू कीमतें ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट हैं.

ये भी पढ़ें :  दीपावली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब है? जानें काशी के विद्वानों की क्या है राय

OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस के इस लेटेस्ट हैंडसेट में 6.78 इंच का 165 Hz का रिफ्रेस रडिस्प्ले दिया है. इसमें AMOLED पैनल का यूज किया है, जिसके साथ 1.5K रेजोल्युशन का सपोर्ट मिलता है. इसमें 93.5 परसेंट का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और क्रिस्टल गार्ड प्रोटेक्शन मिलती है. इसमें 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

ये भी पढ़ें :  राजनाथ सिंह ने कहा- देश की सामरिक सुरक्षा दो तरह के खतरों का सामना करती है

OnePlus Nord 6 का प्रोसेसर
वनप्लस नोर्ड 6 के अंदर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8एस जेन 4 चिपसेट का यूज किया गया है. इसमें 8GB Ram और 12जीबी रैम का ऑप्शन मिलता है. साथ ही इसमें 256GB का माइक्रोएसडी कार्ड मिलता है.

OnePlus Nord 6 का कैमरा
OnePlus Nord 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी 600 सीएमओएस सेंसर मिलता है. साथ ही इसमें इमेज ऑप्टीकल इमेज स्टेबलाइजेशन सिस्टम मिलता है. इसमें 8 मेगापिक्सल ओम्नीविशन ओवीओ8एफ अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा. इसमें 32 मेगापिकस्ल सेल्फी कमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें :  Deadly Cough Syrup मामला: मासूमों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर कल होगी सुनवाई

OnePlus Nord 6 की बैटरी
वनप्लस के इस हैंडसेट में 9000एमएएच की सिलिकन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W के सपोर्ट के साथ आने वाली बैटरी भी है. इसमें रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है. यह 217 ग्राम वजनी स्मार्टफोन है.
 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment