WhatsApp Web पर ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर शुरू, 32 लोगों तक का सपोर्ट

WhatsApp ने अपने वेब वर्जन के लिए ग्रुप वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर पेश कर दिया है. अभी बीटा वर्जन में इसकी टेस्टिंग जारी है, जिसके तहत बिना वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप और फोन के भी ग्रुप वीडियो कॉलिंग और ग्रुप वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट मिलेगा. इसकी जानकारी वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर और अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने शेयर की है.

वॉट्सऐप पहले ही वेब वर्जन के लिए पर्सनल चैट पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट दे चुका है. अभी तक ग्रुप कॉलिंग का फीचर शामिल नहीं किया था. रिपोर्टस के मुताबिक, वॉट्सऐप अपने वेब ग्रुप कॉलिंग सर्विस को एक्सपेंड करने जा रहा है.

ये भी पढ़ें :  TRAI की सख्त कार्रवाई: 21 लाख मोबाइल नंबर बंद, जांचें कहीं आपका तो नहीं!

WhatsApp Web पर 32 लोगों तक का सपोर्ट
नया अपडेट मिलने के बाद यूजर्स को लैपटॉप या कंप्यूटर में ब्राउजर की मदद से वॉट्सऐप को ओपन करना होगा. एक बार कॉल बटन दबाने के बाद दो ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें वॉयस कॉल और वीडियो कॉल होंगे. यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक, किसी एक ऑप्शन को चुन सकेंगे.

ये भी पढ़ें :  बुधवार 09 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

वॉट्सऐप वेब के जरिए वीडियो या वॉयस कॉल में मैक्सिमम 32 लोगों को शामिल किया जा सकेगा. इसकी मदद से ऑफिस मीटिंग आदि भी कर सकते हैं. बार-बार जूम मीटिंग तैयार करने की जरूरत नहीं होगी.

सिक्योरिटी का फुल वादा
वॉट्सऐप के एंड टू एंड एनक्रिप्शन की सुविधा वेब ग्रुप कॉलिंग पर भी मिलेगी, जिसको लेकर कंपनी पहले ही दावा कर चुकी है कि यह उसका पावरफुल सिक्योरिटी फीचर है. इसकी मदद से यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहता है.

ये भी पढ़ें :  LPG की किल्लत में इलेक्ट्रिक चूल्हा है तगड़ा विकल्प, जानें 1 घंटे इस्तेमाल करने पर कितना आएगा बिजली बिल

आने वाले दिनों में शामिल होंगे ये फीचर्स
आने वाले दिनों में वॉट्सऐप की मदद से वेब वर्जन के तहत कॉल लिंक और स्क्रीन शेयरिंग फीचर मिलेगा. इसकी मदद से यूजर्स वेब ग्रुप कॉलिंग के दौरान कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को आसानी से शेयर कर सकेंगे. यूजर्स कॉल के दौरान प्रेजेंटेशन, दस्तावेज़ या अन्य कंटेंट दिखा सकेंगे.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment