विलियम्स बहनें फिर साथ उतरेंगी विंबलडन डबल्स में, ऑल इंग्लैंड क्लब ने दिया वाइल्ड कार्ड

 लंदन
 टेनिस की दिग्गज बहनें सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स एक बार फिर विंबलडन में डबल्स जोड़ी के रूप में उतरेंगी। ऑल इंग्लैंड क्लब ने मंगलवार को घोषणा की कि विलियम्स बहनों को घास के कोर्ट पर खेले जाने वाले इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के लिए डबल्स वर्ग में वाइल्ड कार्ड दिया गया है।

विंबलडन 29 जून से शुरू होगा। 44 वर्षीय सेरेना ने हाल ही में लगभग चार साल बाद पेशेवर टेनिस में वापसी की है, जबकि वीनस बुधवार को 46 वर्ष की हो जाएंगी और अभी भी बीच-बीच में प्रतिस्पर्धी टेनिस खेलती हैं।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम शहर विस्तार की योजना 156 पेज में दर्ज, मास्टर प्लान तैयार

साथ में जीते 14 ग्रैंड स्लैम
विलियम्स बहनों ने डबल्स में साथ मिलकर 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जिनमें विंबलडन के छह खिताब शामिल हैं। उन्होंने अपना पहला विंबलडन डबल्स खिताब 2000 में और आखिरी 2016 में जीता था। 2000 और 2002 में उनके शुरुआती दो विंबलडन डबल्स खिताब वाइल्ड कार्ड के जरिए आए थे। पिछले सप्ताह लंदन के क्वींस क्लब में सेरेना ने विक्टोरिया म्बोको के साथ अपना पहला डबल्स मैच जीता था। इसके बाद उन्हें बर्लिन ओपन में कैरोलिना मुचोवा के साथ खेलने का कार्यक्रम था।

ये भी पढ़ें :  टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज से बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का किया फैसला

2022 में दिखी थीं साथ
विलियम्स बहनों ने आखिरी बार 2022 के यूएस ओपन में साथ डबल्स खेला था, जहां वे अपना पहला मैच हार गई थीं। उससे पहले वे साढ़े चार वर्षों तक साथ नहीं खेली थीं। वहीं, सेरेना ने सिंगल्स में वापसी की संभावना से इन्कार नहीं किया है। महिलाओं के सिंगल्स वर्ग के आठ वाइल्ड कार्ड स्थानों में से एक को अभी घोषित किया जाना बाकी रखा गया है।

ये भी पढ़ें :  पूर्व हॉकी प्लेयर बिमल लाकड़ा गिरकर हुए बेहोश, रांची के हॉस्पिटल में भर्ती

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment