विलियम ओरूर्क के पंजे ने श्रीलंका 305 रन पर रोका

गॉल
विलियम ओरूर्क की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को श्रीलंका को 305 के स्कोर पर समेट दिया है। श्रीलंका ने आज सुबह कल के सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में प्रभात जयसूर्या (शून्य) को पगबाधा आउट कर श्रीलंका का आठवां विकेट ध्वस्त किया।

ये भी पढ़ें :  अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, सलामी जोड़ी ने लिया मैदान संभालने का जिम्मा

इसके बाद रमेश मेंडिस (14) को विलियम ओरूर्क ने पगबाधा आउट कर दिया। दसवें विकेट के रूप में असिता फर्नांडो (शून्य) विलियम ओरूर्क का शिकार बने और श्रीलंका की टीम कल के स्कोर में तीन रन का इजाफा कर 305 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओर राउरके ने पांच विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स और एजाज़ पटेल को दो-दो विकेट मिले। टिम साउदी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

ये भी पढ़ें :  ऋषभ पंत ने Lucknow Super Giants संग राम मंदिर में टेका माथा, IPL से पहले जीत की मांगी दुआ

पहले दिन श्रीलंका ने कामिंदु मेंडिस ने (114) की शतकीय, कुसल मेंडिस (50) की अर्धशतकीय तथा एंजलो मैथ्यूज (36), दिनेश चांदीमल (30), और पथुम निसंका (27) रन के योगदान से दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 302 रन बना लिये थे। ग्लेन फिलिप्स ने आखिरी सत्र में कुसल मेंडिस (50) को साऊदी के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका का सातवां विकेट लिया था। दिन का खेल समाप्त होने के समय रमेश मेंडिस (14) और प्रभात जयसूर्या (शून्य) क्रीज पर थे।

ये भी पढ़ें :  चेल्सी की जीत में चमके पेड्रो नेटो, साथी खिलाड़ी का जताया आभार

 

Share

Leave a Comment