विलियम ओरूर्क के पंजे ने श्रीलंका 305 रन पर रोका

गॉल
विलियम ओरूर्क की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को श्रीलंका को 305 के स्कोर पर समेट दिया है। श्रीलंका ने आज सुबह कल के सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में प्रभात जयसूर्या (शून्य) को पगबाधा आउट कर श्रीलंका का आठवां विकेट ध्वस्त किया।

ये भी पढ़ें :  लवलीना बोर्गोहैन को मिला आसान ड्रॉ, कॉमनवेल्थ में पदक पक्का

इसके बाद रमेश मेंडिस (14) को विलियम ओरूर्क ने पगबाधा आउट कर दिया। दसवें विकेट के रूप में असिता फर्नांडो (शून्य) विलियम ओरूर्क का शिकार बने और श्रीलंका की टीम कल के स्कोर में तीन रन का इजाफा कर 305 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओर राउरके ने पांच विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स और एजाज़ पटेल को दो-दो विकेट मिले। टिम साउदी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

ये भी पढ़ें :  देश की लड़कियों ने चीन को रौंदा... तीसरी बार जीती महिला एशियन हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी

पहले दिन श्रीलंका ने कामिंदु मेंडिस ने (114) की शतकीय, कुसल मेंडिस (50) की अर्धशतकीय तथा एंजलो मैथ्यूज (36), दिनेश चांदीमल (30), और पथुम निसंका (27) रन के योगदान से दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 302 रन बना लिये थे। ग्लेन फिलिप्स ने आखिरी सत्र में कुसल मेंडिस (50) को साऊदी के हाथों कैच आउट कराकर श्रीलंका का सातवां विकेट लिया था। दिन का खेल समाप्त होने के समय रमेश मेंडिस (14) और प्रभात जयसूर्या (शून्य) क्रीज पर थे।

ये भी पढ़ें :  टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड का प्रोविजनल स्क्वॉड घोषित, एशेज में चमके इस खिलाड़ी को मिला बड़ा इनाम

 

Share

Leave a Comment