Breaking
23 Nov 2026, Mon

3 जुलाई को कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, गणेश पूजा से दूर होंगे सभी विघ्न और बाधाएं

 हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान श्री गणेश को समर्पित माना जाता है. आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पड़ने वाली कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी इस वर्ष 3 जुलाई को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं, रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस बार इस व्रत का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है.

ये भी पढ़ें :  समूचे विश्व में पूजा होती है गणेश की

शुभ तिथि और पूजा का मुहूर्त
पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी तिथि का आरंभ 3 जुलाई को सुबह 11:20 बजे होगा और इसका समापन 4 जुलाई को दोपहर 12:39 बजे होगा. उदया तिथि और चंद्रोदय के आधार पर व्रत 3 जुलाई को रखा जाएगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:07 से 4:47 बजे तक रहेगा. लाभ-उन्नति मुहूर्त 7:12 से 8:56 बजे, अमृत मुहूर्त 8:56 से 10:41 बजे और अभिजीत मुहूर्त 11:57 से 12:53 बजे तक रहेगा. वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:28 से 11:46 बजे तक रहेगा, जिसे पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है.

ये भी पढ़ें :  वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा संग पैचअप

ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा
व्रत के दिन प्रातः स्नान कर भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित करें और व्रत का संकल्प लें. पूजा में दूर्वा, लाल पुष्प, अक्षत, चंदन, धूप और दीप अर्पित करें. भगवान गणेश को मोदक या तिल के लड्डुओं का भोग लगाना शुभ माना जाता है. व्रत के दौरान सात्विक भोजन करें, केवल सेंधा नमक का प्रयोग करें और काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें. रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करें. साथ ही जरूरतमंदों को अन्न और धन का दान करना भी शुभ फलदायी माना गया है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *