फिलिस्तीनी राज्य के गठन के बिना इजरायल के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं: सऊदी क्राउन प्रिंस

रियाद
 सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि ‘पूर्वी येरूशलेम’ राजधानी वाले एक ‘स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य’ के गठन के बिना सऊदी अरब इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित नहीं करेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सऊदी प्रेस एजेंसी के हवाले से यह जानकारी दी।

क्राउन प्रिंस ने इस बात पर जोर दिया कि फिलिस्तीनी मुद्दा सऊदी अरब के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखता है। वह  सऊदी शूरा परिषद के नौवें सेशन के प्रथम वर्ष के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

ये भी पढ़ें :  खुदरा महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 2.07% पर, खाद्य मुद्रास्फीति रही नकारात्मक

क्राउन प्रिंस ने कहा, “हम एक बार फिर जोर देते हैं कि इजरायली ऑक्यूपेशन अथॉरिटी द्वारा फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ किए गए अपराधों को सऊदी अरब अस्वीकार करता है। यह अंतर्राष्ट्रीय और मानवीय कानूनों की अवहेलना है और हम इसकी निंदा करते हैं।”

सऊदी शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद की ओर से क्राउन प्रिंस ने उन देशों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता दी है और अन्य देशों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें :  मेक्सिको में छिपी हजारों संरचनाएं मिली, शहर में मंदिर पिरामिड और बॉल कोर्ट

क्राउन प्रिंस ने कहा, “हम मानते हैं कि मानवता की भलाई और हमारे साझा सभ्यतागत मूल्यों का संरक्षण एक उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर काम करने पर निर्भर करता है। इसके लिए देशों की स्वतंत्रता और मूल्यों के लिए आपसी सम्मान, अच्छे पड़ोसी और गैर-हस्तक्षेप के सिद्धांतों को बनाए रखना और विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करना जरूरी है।”

ये भी पढ़ें :  US-ईरान टकराव में पाकिस्तान फंसा, तीन बड़े संकट एक साथ—आसिम मुनीर ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment