कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक वितरण के दिए निर्देश

अनूपपुर 
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित, धनगवां का निरीक्षण कर खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समिति के खाद गोदाम का अवलोकन करते हुए स्टॉक में उपलब्ध यूरिया एवं एनपीके उर्वरक की जानकारी प्राप्त की तथा उर्वरक वितरण से संबंधित पोर्टल रिपोर्ट एवं स्टॉक पंजी का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें :  भविष्य के लिए सतत हरित शहरीकरण विषय पर हुआ सत्र

कलेक्टर पंचोली ने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किसानों को उर्वरक का पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को आवश्यकता के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा वितरण व्यवस्था का नियमित मॉनिटरिंग किया जाए।

कलेक्टर पंचोली ने समिति में पंजीकृत किसानों की जानकारी भी प्राप्त की। समिति प्रबंधक ने बताया कि समिति में कुल 1663 किसानों का पंजीयन किया गया है। इस पर कलेक्टर ने किसानों की फार्मर आईडी की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की तथा जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनका नाम पृथक रजिस्टर में दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर फार्मर आईडी तैयार कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जयपुर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश, 'शिविर में प्रत्येक किसान का रजिस्ट्रेशन हो सुनिश्चित'

कलेक्टर पंचोली ने उपसंचालक कृषि को जिले की सभी सहकारी समितियों में उर्वरक भंडारण एवं वितरण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान मोड में किसानों को खाद-उर्वरक उपलब्ध कराने, प्रतिदिन उर्वरक वितरण की प्रगति रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करने तथा वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात साहित्यकार प्रो. हाशमी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी कमलेश पुरी, उपसंचालक कृषि अजीत सिंह तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment