Breaking
18 Nov 2026, Wed

भारतीय जूडो को बड़ा झटका, कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट तुलिका मान NADA के एक्शन के बाद सस्पेंड

 नई दिल्ली

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की रजत पदक विजेता जूडोका तूलिका मान को पिछले 12 महीनों में तीन बार ‘वेयरअबाउट्स फेलियर’ (whereabouts failures) के कारण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।  

इसके चलते उन्हें ग्लासगो में चल रहे मौजूदा संस्करण से बाहर कर दिया गया है. तुलिका मान ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में +78 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था और इस बार भी उनसे पदक की मजबूत उम्मीद थी। 

ये भी पढ़ें :  चैंपियंस लीग: चार हार के बाद लिवरपूल को मिली जीत, फ्रेंकफर्ट को 5-1 से शिकस्त दी

एक जूडो कोच ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'उन्होंने 12 महीने के भीतर तीन बार वेयरअबाउट्स फेलियर किया है और NADA ने उन्हें नोटिस भेजा है. इसलिए उन्हें टीम से हटा दिया जाएगा। 

एक अन्य भारतीय जूडोका अरुण कुमार (-73 किग्रा वर्ग) को भी आउट-ऑफ-कंपटीशन डोप टेस्ट में फेल होने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें :  ओडिशा में खेलो इंडिया के पांच और केंद्र खोले जाएंगे

भारतीय जूडो टीम अभी तक गेम्स के लिए रवाना नहीं हुई है, क्योंकि उनका मुकाबला कार्यक्रम 31 जुलाई से शुरू होना है. जूडो खिलाड़ियों के 27 जुलाई को ग्लासगो रवाना होने का कार्यक्रम है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *