देवशयनी एकादशी पर इन चार राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

देवशयनी एकादशी आज मनाई जा रही है. हिंदू धर्म में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व है, जिसे देवशयनी एकादशी या आषाढ़ी एकादशी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु अगले चार महीनों के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं.

भगवान विष्णु के शयन काल में जाने के साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है, जिसके कारण अगले चार महीनों तक शादी-विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. देवशयनी एकादशी के इस पावन अवसर पर ग्रहों का ऐसा शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कुछ विशेष राशियों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा बरसने वाली है. आइए जानते हैं कि श्रीहरि की कौन सी प्रिय राशियां हैं.

ये भी पढ़ें :  15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन बने शशि थरूर, IPL 2026 में जमकर की तारीफ

वृष राशि (Taurus)
भगवान विष्णु की कृपा से चातुर्मास की यह अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से बेहद मजबूत साबित होने वाली है. पिछले काफी समय से जो काम बीच में फंसे हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों को मुनाफा कमाने के कई नए अवसर हाथ लगेंगे.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए देवशयनी एकादशी के बाद से आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपकी सोचने और सटीक फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा. यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो इस अवधि में उसके वापस मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय उनकी मेहनत के शानदार परिणाम लेकर आ सकता है. करियर में प्रगति के साथ-साथ समाज में सम्मान भी बढ़ेगा. अपने आत्मविश्वास के बल पर ये लोग बड़ी सफलताएं हासिल करने में सक्षम रहेंगे.

ये भी पढ़ें :  एयरपोर्ट पर रणबीर–दीपिका की रोमांटिक झलक, गले मिलते दिखे स्टार्स

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह समय करियर और व्यक्तिगत जीवन दोनों के लिहाज से भाग्यशाली रहेगा. आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा. परिवार में चल रहे आपसी मतभेद दूर होंगे. यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment