Breaking
17 Nov 2026, Tue

राजस्थान की 59 हजार भर्तियों पर हाई लेवल समीक्षा, मुख्य सचिव ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

जयपुर
राजस्थान सरकार की 59 हजार सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक मंथन सामने आया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 4 लाख नौकरियां देने के संकल्प को समय पर पूरा करने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने 13 विभागों के आईएएस अधिकारियों से भर्ती प्रक्रियाओं की प्रगति रिपोर्ट तलब की. लेकिन समीक्षा बैठक में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई जहां एक भी भर्ती फाइनल स्टेज तक पहुंची हुई नहीं मिली.

यही नहीं बैठक में जब मुख्य सचिव ने पूछा कि जिन पदों पर भर्ती होनी है, क्या उनकी वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, परीक्षाएं कब होंगी और परिणाम कब जारी होंगे, तो अधिकांश अधिकारी कोई तय समय-सीमा नहीं बता सके. सभी का जवाब सिर्फ इतना था कि "प्रक्रिया जारी है." सरकार जल्द से जल्द इन भर्तियों को अंतिम रूप देकर अगले रोजगार उत्सव में अधिक से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपना चाहती है. इससे पहले पिछले महीने प्रधानमंत्री के हाथों 54 हजार नियुक्ति पत्र वितरित कराए जा चुके हैं. अब सरकार की नजर नई 59 हजार भर्तियों पर है.

ये भी पढ़ें :  कनाडा में मंदिर पर हमला करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया

मुख्य सचिव ने जिन प्रमुख भर्तियों की रिपोर्ट मांगी, उनमें 24,752 सफाई कर्मचारी, 10,644 कनिष्ठ सहायक एवं क्लर्क ग्रेड-द्वितीय, 6,000 पुलिस कांस्टेबल, 3,500 शिक्षण सहयोगी, 3,430 ग्राम विकास अधिकारी, 3,000 जूनियर टेक्निकल सुपरवाइजर (पीएचईडी), 2,000 नर्सिंग एवं पैरामेडिकल, 1,548 आयुष विभाग, 1,100 कृषि पर्यवेक्षक, 1,100 पशु चिकित्सा अधिकारी, 1,059 सहायक अभियंता और 774 जूनियर अभियंता सहित कई अहम भर्तियां शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में विमुक्त, घुमंतू, अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के परिवारों का सर्वे इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित 12 जिलों में किया जाएगा

उधर सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, शिक्षक ग्रेड-III, संस्कृत शिक्षा विभाग, पुस्तकालयाध्यक्ष, जेल प्रहरी, एनएचएम और बस परिचालक जैसी अंतिम चरण में पहुंची भर्ती प्रक्रियाओं को भी तेज करने में जुटी है. दस्तावेज सत्यापन, परिणाम घोषणा और नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नौकरी मिल सके

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *