अश्विन की सलाह, वर्ल्ड कप 2027 के लिए भुवनेश्वर कुमार की वापसी जरूरी

नई दिल्ली
 वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज होने में अभी एक साल से ज्यादा का समय बचा है। लेकिन भारतीय टीम के संयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। खासकर जसप्रीत बुमराह के अलावा तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में मैनेजमेंट की ओर से इंग्लैंड दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। जिसमें बुमराह के अलावा कोई और गेंदबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करता हुआ नजर नहीं आया। इसी बीच पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि सिलेक्टरों को भुवनेश्वर कुमार की वापसी का रास्ते खुल रखने चाहिए।

ये भी पढ़ें :  इरफान पठान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारों के घरेलू क्रिकेट में लौटने के फैसले की तारीफ की

भुवनेश्वर कुमार को वर्ल्ड कप 2027 में देखना चाहते हैं अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया और बीसीसीआई चयनकर्ताओं को एक अहम सलाह दी है। अश्विन का मानना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को एक बार फिर वनडे टीम के लिए तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर मुझसे पूछा जाए तो मैं भुवनेश्वर कुमार से जरूर बात करूंगा। उन्हें सभी घरेलू फर्स्ट क्लास और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेलने के लिए कहूंगा, ताकि वे पूरी लय में आकर दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयार रहें। मुझे लगता है कि वहां उनकी जरूरत पड़ेगी।'

ये भी पढ़ें :  पंजाब किंग्स को पावरहाउस में से एक बनाना है लक्ष्य : मुख्य कोच रिकी पोंटिंग

4 साल पहले खेला था ODI मैच
गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी वनडे मुकाबला 4 साल पहला यानी 2022 में खेला था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 8 ओवर के स्पेल में 67 रन दिए थे। इसके बाद से 50 ओवर के खेल में उन्हें भारतीय जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला। 121 वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 141 विकेट हासिल की हैं। हाल ही में आईपीएल 2026 में भुवी ने दिखाया था कि उनके भीतर अभी भी क्रिकेट बाकी है। आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने 6 मुकाबलों में 28 विकेट अपने खाते में जोड़े।

ये भी पढ़ें :  एशियाई मुक्केबाजी, जैस्मीन और मीनाक्षी फाइनल में, गोल्ड की उम्मीद

टीम इंडिया की परेशानी दूर कर सकते हैं भुवी
अगर भुवनेश्वर कुमार को वनडे वर्ल्ड कप में जगह मिलती है तो टीम इंडिया की नंबर-8 के बल्लेबाज की दिक्कत भी दूर हो सकती है। एकदिवसीय मुकाबलों में 55 पारियों में उन्होंने 552 रन बनाए हैं। जिसमें 53 रन की नाबाद पारी भी शामिल है। यही उनका सर्वाधिक निजी स्कोर भी है। यानी भुवनेश्वर भारत के लिए बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। बशर्ते चयनकर्ता उनके बारे में विचार करें।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment