एमसीबी को बड़ी सौगात, 602 करोड़ की नई रेल परियोजना का टेंडर जारी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पाराडोल से नागपुर रोड तक नई ब्रॉडगेज सिंगल रेल लाइन और बोरीडांड–चिरमिरी लाइन के स्लूइंग कार्य के लिए लगभग ₹601.90 करोड़ की परियोजना का ई-टेंडर जारी किया है। ईपीसी मोड पर बनने वाली इस परियोजना को 730 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है

ये भी पढ़ें :  रायपुर लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस व रायगढ गोंदिया रायगढ जनशताब्दी एक्सप्रेस में पार्सल बुकिंग की सुविधा

करीब 17.5 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन में बड़े पुल, आरओबी, आरयूबी, वायाडक्ट, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ऑप्टिकल फाइबर, विद्युतीकरण तथा स्टेशन विकास जैसे आधुनिक कार्य शामिल हैं।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि परियोजना से एमसीबी जिले की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, कोयला एवं खनिज परिवहन को गति मिलेगी, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नया बल मिलेगा। लंबे समय से लंबित इस रेल परियोजना के टेंडर जारी होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment