अलायंस में सलमान खान ने सुनाए जेल के दिन, बताया कैसे गुजरे मुश्किल पल

प्राइम वीडियो का रियलिटी शो अलायंस इस समय सोशल मीडिया पर सलमान खान की वजह से छाया हुआ है. इसमें उनकी जोरदार एंट्री हुई है. सलमान अपने भाई सोहेल खान से मिलने शो पर पहुंचे थे. वहां उनकी मुलाकात मिनी माथुर, कुशाल टंडन, अर्सलान गोनी समेत सभी घरवालों से हुई.

सलमान को शो में देखते ही सोहेल खान समेत सभी हैरान हुए थे. घर के अंदर कुछ देर पहले ही सोहेल का पारा हाई हुआ था. वो कंटेस्टेंट्स पर काफी गुस्सा हुए थे. सोहेल ने स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की थी, जिससे काफी हंगामा हुआ था. वो अपना आपा खो बैठे थे क्योंकि उन्हें घर वापस जाना था. सोहेल शो में तबसे परेशान घूम रहे हैं, जबसे उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह बाहर गईं. ऐसे में उनसे मिलने सलमान खान आए हैं, जिन्होंने अपने भाई को लेकर कई सारी बातें कहीं.

ये भी पढ़ें :  29 नवंबर को जापान में धूम मचायेगी शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान

जेल के दिनों को किया याद
सलमान ने सबसे पहले सोहेल के तलाक पर बात की. उन्होंने कहा कि सोहेल ने सीमा से अलग होने का सारा दोष अपने सिर ले लिया था, लेकिन वो एक भाई होने के नाते जानते हैं कि सोहेल ने उस रिश्ते को बचाने की कितनी कोशिश की थी. एक्टर ने फिर अपने सुपरस्टार भाई को बताया कि वो कुछ देर पहले अपना आपा खो बैठे थे. सलमान ने आगे घरवालों को उनके जेल में बिताए दिनों की कहानी भी सुनाई.

सलमान ने कहा- बहुत सालों पहले जब जेल गया था, तो हमारे सामने ही जेल की सलाखे हुआ करती थीं. वो काफी छोटा सा सेल था, उसमें हम 50-70 लोग एक ही साथ बैठते थे. उसमें एक ही बाथरूम था, जिसमें इंडियन स्टाइल कमोड था. उस कमोड में कभी छिपकली होती थी, और उसमें पानी और शिट पूरी ऊपर तक भरी हुई रहती थी.

ये भी पढ़ें :  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का डांस करते हुए फोटो वायरल

सलमान का घटा वजन
सलमान की बातें सुनते हुए घरवालों के चेहरों का रंग उड़ा हुआ था. इसी दौरान सलमान ने अपने वेट-लॉस ट्रांसफॉर्मेशन पर भी बात की. जब वो घर में आए थे, तब सोहेल ने उन्हें अपने सिक्स-पैक एब्स दिखाए थे. उन्होंने सलमान को बताया कि शो के अंदर उनका 12 किलो वजन कम हुआ है. ये सुनते ही सलमान खान ने अपने अंदाज में बताया कि उन्होंने 16 किलो कम किए हैं.

ये भी पढ़ें :  आज देव दिवाली पर शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 37 मिनट का

वैसे सलमान जिन जेल में बिताए अपने दिनों को याद कर रहे हैं, वो उनके विवादित काले हिरण केस के दौरान का है. साल 1998 में उन्हें पहली बार तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया था. फिर साल 2006 और 2007 में वो छह-छह दिनों के लिए जेल में रहे. साल 2018 में भी वो दो दिनों के लिए पुलिस की हिरासत में थे.

बात करें सलमान के वर्क फ्रंट की, तो वो इन दिनों डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की अनटाइटल्ड फिल्म SVC63 की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होनी है. वहीं उनकी एक और फिल्म मातृभूमि भी रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment