Breaking
24 Nov 2026, Tue

29 नवंबर को जापान में धूम मचायेगी शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान

मुंबई,

 बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ 29 नवंबर को जापान में रिलीज की जा रही है। दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति अभिनीत, फिल्म जवान ने केवल शाहरुख खान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि बॉक्स-ऑफिस के कई रिकॉर्ड भी तोड़े।

ये भी पढ़ें :  ‘जुमांजी: ओपन वर्ल्ड’ का ऐलान, 25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनीं फिल्म जवान में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभायी थी।फिल्म जवान ने दुनिया भर में 1,148.32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। भारत में, जवान ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया। अब फिल्म जवान को जापान में 29 नवंबर, 2024 को रिलीज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  फोकस भटका तो तुरंत करेगा अलर्ट! Naurable One में लगे हैं 12 EEG सेंसर

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा है,एक कहानी जस्टिस की…बदले की…विलेन और हीरो की… एक कहानी जवान की… आ रही है जापान के ट्यीटर्स में पहली बार!!! तो रह गया बाद एक सवाल- रेडी?जिस आग और एक्शन को आप सभी ने पसंद किया था, वह जापान में बड़े पैमाने पर आ रही है! #जवान 29 नवंबर 2024 को जापान में रिलीज होगी!

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *