Breaking
20 Nov 2026, Fri

फोकस भटका तो तुरंत करेगा अलर्ट! Naurable One में लगे हैं 12 EEG सेंसर

आज के समय में बहुत से लोग हैं, जो अपना कॉन्सेंट्रेट बढ़ाने के लिए अलग-अलग ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं. अब एक न्यूराबेल नाम की कंपनी ने एक नया हेडफोन लॉन्च किया है. न्यू हेडफोन फोकस को बेहतर करने का काम करेगा. यह ध्यान भटकने पर तुरंत अलर्ट देगा. इस न्यू हेडफोन का नाम Naurable One है.

Naurable One को खासतौर से स्टूडेंट और रिसर्च करने वाले स्टूडेंट के लिए तैयार किया गया है. कंपनी ने बताया है कि यह पहला एक ऐसा ब्रेन स्कैनिंग हेडफोन है. इसके अंदर 12 इलेक्ट्रोनएनसेफलॉग्रफी (EEG) सेंसर को नायलन इयरकपस के अंदर इंस्टॉल किया है. ये सेंसर ब्रेन का स्कैनिंग का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें :  धीरेंद्र शास्त्री की शादी पर बड़ा खुलासा! बाबा रामदेव ने कर दिया फैसला, महफिल में गूँजे ठहाके

Naurable One हेडफोन की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर है और इस महीने से इसकी सेल अमेरिका में शुरू होगी. अन्य देशों में कब तक लॉन्च होगा, उसको लेकर अभी जानकारी शेयर नहीं की है.

ब्रेन स्कैनिंग से होगा खुलासा  
हेडफोन स्कैनिंग के जरिए जांच पाता है कि ब्रेन कब फोकस होकर काम कर रहा है और कब उसका ध्यान भटक रहा है. ध्यान भटकने पर हेडफोन तुरंत फोकस करने में मदद करता है.  

उदाहरण के तौर पर समझें तो एक स्टूडेंट फोकस होकर पढ़ रहा है और उसके बाद अगर उसका ध्यान भटकता है तो हेडफोन उसका अलर्ट देगा, जिसके बाद स्टूडेंट तुरंत अपना फोकस पढ़ाई पर लगा सकेगा.

ये भी पढ़ें :  जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत

मेडिटेशन में भी मददगार है ये हेडफोन
Naurable One, की अन्य खूबी यह है कि इसको मेडिटेशन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. जब डिवाइस को महसूस होगा कि यूजर फ्लो स्टेट में है और उनका पूरी तरह ध्यान केंद्रित रहा है. इसके बाद जैसे ही यूजर का ध्यान भटकने लगेगा, तो यह दोबारा शुरू हो जाएगा.

कंपनी एक न्यू मोबाइल ऐप भी लॉन्च करने जा रही है, जो दिमाग से जुड़े 8 मेट्रिक्स को ट्रैक कर सकता है. इनमें ब्रेन एज, चार्ज, स्पीड, फोकस, वर्कलोड, स्ट्रेस और स्लीपीनेस और अल्फा पीक फ्रीक्वेंसी शामिल है.

EEG सेंसर को ऑफ करने का भी फीचर
कंपनी ने बताया है कि अगर यूजर चाहे तो EEG सेंसर को ऑफ करके Naurable One हेडफोन को एक सामान्य हेडफोन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इन हेडफोन के अंदर 40mm बेरिलियम ड्राइवर्स और 6 माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है.

ये भी पढ़ें :  निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने तकनीकी अधिकारियों को दिया जा रहा है तीन दिवसीय प्रशिक्षण

मिलते हैं कई कमाल के फीचर्स
हेडफोन के अंदर ए्क्टिव नॉय कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंसी मोड का सपोर्ट मिलता है. बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा है कि EEG ऑन होने पर 12 घंटे तक इसको इस्तेमाल किया जा सकेगा. डेटा को लेकर कंपनी बता चुकी है कि यूजर के डेटा सेफ रहेगा और उसको किसी थर्ड पार्टी को सेल नहीं किया जाएगा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *