Breaking
14 Nov 2026, Sat

उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा के लिए फ्लिपकार्ट प्रतिबद्ध: सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति

लखनऊ

 मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने उत्तर प्रदेश के साथ कंपनी की दीर्घकालिक साझेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए राज्य के विकास में निरंतर सहयोग का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट पिछले 15 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कारोबार कर रहा है और इस दौरान राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ग्राहकों की संख्या तथा विक्रेताओं के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है।

15 वर्षों की साझेदारी, उत्तर प्रदेश की प्रगति पर जताया आभार

कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि सबसे पहले मैं इस साझेदारी के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करना चाहता हूं। हम पिछले 15 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कारोबार कर रहे हैं और इस दौरान राज्य में जिस तरह की प्रगति हमने देखी है, वह असाधारण है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ग्राहकों की संख्या और विक्रेताओं की वृद्धि, हर क्षेत्र में शानदार प्रगति हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हमें अपने विकास के विजन का भागीदार चुना। इसके लिए हम सीएम योगी के अत्यंत आभारी हैं।
 
एआई विजन का साझेदार बनने को तैयार फ्लिपकार्ट

ये भी पढ़ें :  नोएडा के सेक्टर 18 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे

उत्तर प्रदेश में टेक्नोलॉजी और एआई पर विशेष जोर का उल्लेख करते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा कि फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश की एआई आधारित विकास यात्रा में सहभागी बनना चाहता है। एआई-सक्षम उत्तर प्रदेश को लेकर काफी चर्चा हो रही है और हम इस यात्रा में भागीदार बनना चाहते हैं।

एमएसएमई को मिलेगा और अधिक प्रोत्साहन

ये भी पढ़ें :  अयोध्या में रामलला के दर्शन मार्ग पर उड़ रहे ड्रोन को पुलिस ने गिराया, उड़ाने वाले की तलाश जारी

छोटे उद्यमों के लिए नई संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के अधिक से अधिक एमएसएमई को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है और फ्लिपकार्ट इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा। आज की चर्चा में सीएम योगी ने यूपी में एमएसएमई को और प्रोत्साहित करने पर विस्तार से चर्चा की। फ्लिपकार्ट भारत में एमएसएमई के लिए सबसे बड़े प्लेटफॉर्मों में से एक है,  जहां 5 लाख से अधिक एमएसएमई कारोबार कर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश से भी है। मुख्यमंत्री ने यूपी से और अधिक इकाइयों को जोड़ने पर बल दिया है। हमने इसे स्वीकार करते हुए भविष्य की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल करने का निर्णय किया है।

ये भी पढ़ें :  शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं को जिंदा जलाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के विकास में दीर्घकालिक साझेदारी रहेगी जारी

उत्तर प्रदेश के प्रति फ्लिपकार्ट की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा कि पिछले 10 से 15 वर्षों में हमने ग्राहकों, विक्रेताओं और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। उत्तर प्रदेश के साथ हमारी प्रतिबद्धता मजबूत है और हम राज्य के विकास में आगे भी पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करते रहेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *