Breaking
15 Nov 2026, Sun

गांवों के विकास को 17,942 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, रोजगार, आवास और सड़कों को मिलेगी रफ्तार

लखनऊ

योगी सरकार ने वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए ग्राम्य विकास विभाग के लिए 17,942.73 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि से ग्रामीण अधोसंरचना, रोजगार सृजन, आवास, सड़क निर्माण तथा आजीविका से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलेगी। योगी सरकार का उद्देश्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी कल विभिन्न बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे

ग्रामीण आजीविका और रोजगार पर बड़ा निवेश

अनुपूरक बजट में वीबी-जी राम-जी को प्राथमिकता दी गई है। इस योजना के तहत सामग्री मद में 13,768.68 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों को पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 745.53 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं गांवों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने और मौजूदा सड़कों के रखरखाव के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों के अनुरक्षण के लिए 80 करोड़ रुपये तथा सड़क निर्माण कार्यों के लिए 591.67 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में 21 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप कर की हत्‍या, इस मामले में पुलिस ने जीजा को किया गिरफ्तार

गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

ग्रामीण विकास में निवेश से गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अनुपूरक बजट में किए गए प्रावधानों से विकास कार्यों में तेजी आने के साथ-साथ गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *