प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने सीहोर में संपर्क अभियान और उपकेंद्रों का किया निरीक्षण, उपभोक्ताओं से लिया फीडबैक

भोपाल 

 मध्यप्रदेश में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त बनाने और आम जनता से सीधे जुड़ने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव  मनीष सिंह ने शुक्रवार को सीहोर जिले का दौरा कर विद्युत वितरण व्‍यवस्‍था की समीक्षा की।  सिंह ने इस दौरान न केवल बिजली वितरण प्रणाली की मजबूती को परखा, बल्कि आम उपभोक्ताओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को भी सीधे धरातल पर समझा। इस अवसर पर मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक भोपाल क्षेत्र  बी.बी.एस. परिहार अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  41 दिनों में ही तय लक्ष्य से ज्यादा प्रदेश में निर्मित हो रहे है 1012 अमृत सरोवर

 सीहोर दौरे पर प्रमुख सचिव  मनीष सिंह ने मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कपंनी द्वारा शुरू की गई उपभोक्‍ता हितैषी पहल "संपर्क अभियान–2026" के तहत आयोजित उपभोक्ता संपर्क शिविर का औचक निरीक्षण किया। शिविर में पहुंचे बिजली उपभोक्ताओं से प्रमुख सचिव ने उनके बीच बैठकर बातचीत की। उन्होंने उपभोक्ताओं से उनकी शिकायतों, तकनीकी दिक्कतों और बिजली आपूर्ति को लेकर सीधे सुझाव मांगे। इस पारदर्शी संवाद की उपभोक्ताओं ने सराहना की। मौके पर ही प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य से प्राप्त हर शिकायत का निराकरण प्रभावी ढंग से और पारदर्शिता के साथ समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।  

ये भी पढ़ें :  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट

 132 केवी उपकेंद्र बिजौरी और 33/11 केवी उपकेंद्र मंडी का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव  सिंह ने सीहोर दौरे के दौरान सीहोर वृत्‍त के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना का निरीक्षण करने म.प्र.पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 132 केवी उपकेंद्र बिजौरी और मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 33/11 केवी उपकेंद्र मंडी (सीहोर) पहुंचे। उन्होंने सब-स्टेशनों में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए कंट्रोल पैनल, स्‍मार्ट मीटर, तकनीकी उपकरणों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों और नियमित मेंटेनेंस का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए।  

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-प्रमुख सचिव ने एलओआई धारकों से किया वर्चुअली संवाद, ऑक्शन किए मिनरल ब्लॉक्स को ऑपरेशनलाईज कराने पर फोकस

प्रमुख सचिव ने मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाये जा रहे संपर्क अभियान एवं नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि "संपर्क अभियान–2026" जैसी पहल कंपनी और आम जनता के बीच की दूरी को मिटाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। ऐसे आयोजनों से उपभोक्ता का भरोसा मजबूत होता है और जमीनी स्तर की समस्याओं को बिना किसी विलंब के हल करने में मदद मिलती है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment