Breaking
22 Nov 2026, Sun

नमो भारत का नया हाईस्पीड रूट तैयार, नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम और जेवर तक दौड़ेगी रैपिड रेल

गाजियाबाद

Ghaziabad Jewar Airport Namo Bharat Corridor Latest Update: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट, गुरुग्राम और फरीदाबाद को जोड़ने वाले 64 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर की DPR को हरी झंडी मिल गई है. ये पूरे दिल्ली-एनसीआर को हाईस्पीड कनेक्टिविटी देगा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद और गुरुग्राम से जोड़ने वाले नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर डीपीआर को मेरठ कमिश्नर की अध्यक्षता वाली समिति ने स्वीकृति दी है.इस रिपोर्ट को यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के पास और फिर केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. यूपी और हरियाणा के बीच नमो भारत का ये कॉरिडोर एनसीआर के बड़े शहरों को जोड़ने के साथ एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा। 

    64 किलोमीटर लंबाई
    51 किलोमीटर हरियाणा में
    13 किमी उत्तर प्रदेश में 
    19,390 करोड़ की लागत
    7 नमो भारत स्टेशन 
    15 मेट्रो स्टेशन बनेंगे

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-NCR में फिर मौसम ने मारी पलटी, कई इलाकों में धूल भरी आंधी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

सूरजपुर में नमो भारत का इंटरचेंज
गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर इलाका नमो भारत का इंटरचेंज हब बनेगा. यहां से गाजियाबाद नोएडा एयरपोर्ट रूट और गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट आपस में मिलेंगे. सूरजपुर से नोएडा सेक्टर 168,142 से फरीदाबाद (सेक्टर 87-88 और बाटा चौक) होते हुए ग्वाल पहाड़ी जाएगी. वहां से सेक्टर 58-61 के रास्ते गुरुग्राम के इफ्को चौक पर जाकर खत्म होगा.गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से होते हुए सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा और दनकौर होते हुए सीधे जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ये कॉरिडोर जुड़ेगा। 

ये भी पढ़ें :  शेयर बाजार में आज भी तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले, BEL से Voltas तक भागे

नमो भारत ट्रेन का मेट्रो जैसा रिंग रोड मॉडल
नमो भारत यानी रैपिड रेल नेटवर्क एनसीआर के लिए आर्बिटल रेल या किसी इलाके के चारों ओर घूमने वाली रिंग रोड की तरह काम करेगा. इससे गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच डायरेक्ट रेल कनेक्टिविटी कायम होगी.सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घट जाएगा. नमो भारत रूट का करीब 80 फीसदी यानी 51 किमी हरियाणा में होने से फरीदाबाद और गुरुग्राम के आवासीय और कमर्शियल इलाकों को जेवर एयरपोर्ट तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिल जाएगी। 

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन कॉरिडोर में प्रॉपर्टी की डिमांड और बढ़ सकती है. औद्योगिक क्षेत्रों और एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी से रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे। 

ये भी पढ़ें :  समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

दिल्ली एनसीआर को हाईस्पीड कनेक्टिविटी
ग्रेटर नोएडा सूरजपुर पूरे कॉरिडोर का मेन जंक्शन बनेगा. गाजियाबाद-नोएडा एयरपोर्ट रूट और गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट यहीं इंटरकनेक्ट होंगे. दिल्ली मेरठ नमो भारत रूट से भी ये गाजियाबाद के जरिये जुड़ा रहेगा. ऐसे में एनसीआर के आसपास के बड़े शहरों को हाईस्पीड रेल नेटवर्क का फायदा मिलेगा. इस लाइन पर 7 नमो भारत स्टेशनों के साथ 15 लोकल मेट्रो स्टेशन होने से लास्ट माइल कनेक्टिविटी भी मौजूद होगी. इससे दिल्ली मेट्रो और फरीदाबाद, गुरुग्राम के रैपिड मेट्रो स्टेशनों को भी कनेक्ट किया जाएगा। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *