Breaking
15 Nov 2026, Sun

रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रायपुर

राजधानी में रविवार को बारिश ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दी।रायपुर शहर में 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी और रायपुर व मुंगेली जिले में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई। रविवार की बारिश का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दिया।

कई अन्य स्थानों पर सात सेंटीमीटर तक बारिश

पथरिया में 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रायपुर शहर में 120, लोरमी में 110, लभांडी और लालपुर थाना क्षेत्र में 100-100 मिलीमीटर बारिश हुई। भाटापारा, मुंगेली और सिमगा में 90-90 मिलीमीटर, तखतपुर और जांजगीर में 80-80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। डोंगरगढ़, पोंडी बचरा, करपावंड, मान-रायपुर और कई अन्य स्थानों पर सात सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कांग्रेस का ओबीसी आरक्षण कटौती के खिलाफ धरना कल, चुनाव से रोकने का BJP का बताया षड्यंत्र

गिरा तापमान

लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

प्रदेश में कई जगह भारी बारिश

ये भी पढ़ें :  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर खाद्य एवं औषधि विभाग की सख्त कार्रवाई

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। अंबिकापुर में सर्वाधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 22.4 डिग्री रहा। बिलासपुर में 53, दुर्ग में 40.8, अंबिकापुर में 35.7 और जगदलपुर में 35.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आज भी गरज-चमक के साथ बारिश

10 अगस्त को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। रायपुर में आकाश सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें :  सेंट्रल यूनिवर्सिटी को 15 दिन में वेतन भुगतान का अल्टीमेटम, हाईकोर्ट ने लिया सख्त रुख

बारिश के पीछे दो मौसमी प्रणालियां

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके अलावा मानसून द्रोणिका भी इसी क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *