सीपीसीटी परीक्षा कर्मचारियों की पदोन्नति में बाधक नहीं बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीपीसीटी परीक्षा कर्मचारियों की पदोन्नति में बाधक नहीं बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देश

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा को उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। यह सुनिश्चित करें कि सभी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिले।  सीपीसीटी परीक्षा के कारण कोई भी तृतीय-चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी पदोन्नति से वंचित या रिवर्ट नहीं हो।

ये भी पढ़ें :  आज फिर 5 हजार करोड़ का कर्ज ले रही मोहन सरकार, 6 महीने में 9वीं बार कर्जदार

एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जैसे अन्य राज्यों ने लगाया है। उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन को बढाएंगे और प्राकृतिक रूप से ही पनीर बनाएंगे।

ये भी पढ़ें :  अटल भूजल योजना के प्रदेश में मिल रहे हैं अच्छे परिणाम : जल संसाधन मंत्री सिलावट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment