Breaking
21 Nov 2026, Sat

New Noida Land Acquisition: एक एकड़ जमीन का रेट ₹1.75 करोड़, 37 गांवों में भूमि अधिग्रहण की तैयारी

नोएडा

उत्तर प्रदेश सरकार न्यू नोएडा सिटी के लिए बड़े पैमाने पर जमीन का अधिग्रहण करेगी. दादरी-नोएडा-गाजियाबाद स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (DNGEIR) के तहत बन रहे नया नोएडा के लिए ये प्रक्रिया चल रही है. पहले चरण में 37 गांवों में जमीन अधिग्रहण की कवायद हो रही है. नोएडा अथॉरिटी ने 209 वर्ग किलोमीटर के न्यू नोएडा सिटी प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के लिए दो नए विशेष कार्याधिकारी भी तैनात किए गए हैं. इनमें से प्रत्येक की जिम्मेदारी लगभग 20 गांवों में जमीन अधिग्रहण की होगी. पहले चरण में 37 गांवों को शामिल किया गया है. इनमें  गौतम बुद्ध नगर के 13 गांव और बुलंदशहर के 24 गांव शामिल हैं. इन गांवों की जमीन से जुड़ी जानकारी दस्तावेजों के आधार पर जुटाई जा रही है। 

गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के 37 गांव
बुलंदशहर के गांवों में बिरोंडी फौलादपुर, जोखाबाद, कैथरा, कनवारा, काडू, बिरोंडी तेज़पुर, चोला, डिमरी आदिलपुर, गोपालपुर, हृदयपुर, किशनपुर, लुहाकर, मुरादाबाद, नगला बरोधा, नवादा, राजरामपुर, शाहपुर कलां, सेरपुर, राजपुर खुर्दरा, सबदलपुर सलेमपुर कायस्थ, संवाली और सिकरा शामिल हैं. गौतम बुद्ध नगर के गांवों में आनंदपुर, गिरिराजपुर, कोट, मिल्क खंडेरा, बैरंगपुर उर्फ ​​नई बस्ती, बिल अकबरपुर, चायसा, दया नगर, नगला कामरू, नगला नयन सुख, नेकरामुपर उर्फ ​​विष्णुपुर, फूलपुर और सैंथली शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें :  लखनऊ अग्निकांड के बाद यूपी में बड़ी कार्रवाई, 50 से ज्यादा कोचिंग और लाइब्रेरी सील

4300 प्रति वर्ग मीटर का रेट
नोएडा अथॉरिटी ने न्यू नोएडा के लिए भूमि अधिग्रहण की दर 4300 प्रति वर्ग मीटर तय की है. प्रति एकड़ के हिसाब से ये 1.75 करोड़ रुपये का मुआवजा होगा. यह दर यमुना प्राधिकरण (YEIDA) के जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट परियोजना के लिए संशोधित दरों के बराबर ही रखी गई है.भूमि अधिग्रहण के बाद नोएडा अथॉरिटी पूरे इलाके में सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, सीवेज नेटवर्क, बिजली आपूर्ति और पानी की पाइपलाइन विकसित करेगा. न्यू नोएडा की कुल जमीन का लगभग 40 फीसदी हिस्सा उद्योगों के लिए आवंटित किया गया है। 

ये भी पढ़ें :  यूपी में बारिश का कहर! चित्रकूट-कानपुर में रिकॉर्ड बरसात, IMD ने जारी की जिलावार चेतावनी

जमीनों के मालिकाना हक की जांच
लेखाकारों ने किसानों की आपसी सहमति से जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे का काम पहले ही शुरू कर दिया है. टीमें गांवों का दौरा कर रही हैं, ताकि राजस्व रिकॉर्ड को सत्यापित कराया जा सके. जमीन की मौजूदा मालिकाना हक, भूमि श्रेणी का आकलन किया जा सके. जमीन के रिकॉर्ड को तेज़ी से अपडेट करने के लिए खेती की स्थिति, मालिकाना हक के रिकॉर्ड और आबादी वाले इलाकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. प्राधिकरण के लेखपाल जमीन के राजस्व रिकॉर्ड, मालिकाना हक और वरासत के दावों की जांच के लिए इन गांवों में जाकर ग्राउंड सर्वे करेंगे. अधिकारी जमीनों की सीमाओं, फसलों, मौजूदा निर्माण, सड़कों और अन्य परिसंपत्तियों का भौतिक सत्यापन भी करेंगे। 

ये भी पढ़ें :  बसपा किसी गठबंधन में नहीं, पार्टी की छवि बिगाड़ने की हो रही साजिश : मायावती

न्यू नोएडा के मास्टर प्लान 2041 में चार चरणों में विकास
न्यू नोएडा का मास्टर प्लान 2041 के तहत कुल 209 वर्ग किलोमीटर में 84 गांव दायरे में है. स्मार्ट सिटी और इंडस्ट्रियल हब के लिए 18 अक्टूबर 2024 को नया नोएडा शहर को अधिसूचित किया गया था.नोएडा अथॉरिटी 4 अलग-अलग चरणों में इसे विकसित कर रहा है। 

पहला फेज 2027 तक: 3165 हेक्टेयर
दूसरा फेज (2027 से 2032): 3798 हेक्टेयर
तीसरा फेज (2032 से 2037): 5908 हेक्टेयर
चौथा चरण (2037 से 2041): 8230 हेक्टेयर

न्यू नोएडा: 37 गांवों में भूमि अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसा बंपर मुआवजा मिलेगा, NCR मास्टरप्लान को रफ्तार

दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से कनेक्शन

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *