Breaking
22 Nov 2026, Sun

जयपुर में 472 परिवारों को मुफ्त फ्लैट, CM भजनलाल ने सौंपी चाबी

जयपुर
जयपुर में विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू समुदाय के परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से तैयार किए गए 472 फ्लैट इन परिवारों को फ्री में आवंटित किए गए हैं। आज जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में CM भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को आवंटन पत्र सौंपे और फ्लैट की चाबियां भी दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राजस्थान के हर जरूरतमंद परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को लंबे समय से स्थायी आवास की जरूरत थी उन्हें अब अपना घर मिल रहा है। सरकार राज्यभर में ऐसे परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रही है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-डीडवाना में 265 प्रतिभाएं सम्मानित, अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मान समारोह

जयपुर के जयसिंहपुरा क्षेत्र में है फ्लैट
जयपुर में दिए गए इन फ्लैट का निर्माण JDA ने जयसिंहपुरा क्षेत्र में करवाया है। फ्लैट मिलने के बाद 472 परिवारों को स्थायी छत मिल सकेगी। इन आवासों में परिवार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

एक रूम, हॉल और किचन की सुविधा
JDA की ओर से बनाए गए प्रत्येक फ्लैट में एक रूम, हॉल, किचन और लेट-बाथ की सुविधा दी गई है। यानी लाभार्थी परिवारों को रहने के साथ खाना बनाने और दैनिक जरूरतों के लिए जरूरी स्थान भी उपलब्ध कराया गया है। सबसे खास बात यह है कि इन फ्लैटों का आवंटन लाभार्थियों को फ्री किया है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में कमजोर मानसून, तबाही के निशान पीछे – अब सरकार से राहत की उम्मीद

समारोह में कई मंत्री रहे मौजूद
फ्लैट आवंटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ नगरीय स्वायत्त शासन एवं विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत मौजूद रहे। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर जरूरतमंद परिवार को आवास उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ऐसे परिवारों तक पहुंचने और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है। इस आवास योजना से लाभ पाने वाले परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठे। ये उनके लिए केवल एक फ्लैट मिलने की खबर नहीं बल्कि स्थायी आवास और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब इन परिवारों को किराए या अस्थायी ठिकानों पर निर्भर रहने के बजाय अपना स्थायी घर मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में विश्व बाल दिवस के अवसर पर प्रमुख इमारतों का रंग नीला किया जाएगा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *