Breaking
22 Nov 2026, Sun

पीएम मोदी ने यूपी के युवाओं से साधा सीधा संवाद, 2027 चुनाव से पहले विपक्ष के नैरेटिव को चुनौती

लखनऊ
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजनीतिक चतुराई से विपक्ष के नैरेटिव को कमजोर करने का दांव चला। काैशल दीक्षा समारोह में जेन-जी(युवाओं) से सीधा कनेक्ट कर अपनी सरकार का एक नया राजनीतिक और वैचारिक विमर्श आगे बढ़ाया। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, नियुक्तियों में देरी और पढ़ाई के बाद रोजगार न मिलना, सपा और कांग्रेस के बड़े राजनीतिक हथियार रहे हैं।

प्रदेश के विकास और सुरक्षा की तस्वीर दिखाकर, युवाओं को पूर्व की विपक्षी सरकारों के कार्यकाल की स्थितियां भी याद दिलाने की कोशिश की। उन्होंने सोने की खरीद के अपने बयान से लेकर होर्मुज संकट तक विपक्ष द्वारा बोले गए हमलों को भी धराशायी कर भाजपा की रणनीति को भी दिशा दी। आने वाले दिनों में भाजपा भी इसी विमर्श के साथ विपक्ष पर हमलावर होगी।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली ब्लास्ट आरोपी डॉक्टर शाहीन के लखनऊ घर NIA की छापेमारी, परिवार से घंटों पूछताछ

समारोह का मंच भले ही गैर राजनीतिक था, लेकिन प्रधानमंत्री के संबोधन में युवा आकांक्षाओं, रोजगार, शिक्षा और भविष्य की अर्थव्यवस्था के साथ राजनीतिक संदेशों की भी झलक थी। जेन-जी की सोच, तकनीक के प्रति आकर्षण और रोजगार की चिंता को केंद्र में रखकर उन्होंने सीधा संवाद किया।

केवल डिग्री हासिल करने को सफलता का पैमाना मानने वाली परंपरागत सोच से बाहर निकलने को प्रेरित कर सीधे-सीधे विपक्ष की रोजगार के नाम पर पैठ बनाने की कोशिश को चुनौती दी। कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार को पर्याप्त न बताने की धारणा पर चोट की। ये उस युवा वर्ग को साधने की कोशिश थी, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के सीमित अवसरों के बीच भविष्य को लेकर असमंजस में है। विपक्ष की नजर इसी वर्ग पर टिकी है।

ये भी पढ़ें :  नए टैरिफ को दरकिनार करते हुए भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर हुआ बंद

प्रधानमंत्री ने काशी की एक युवती द्वारा बताए रात 11 बजे सुरक्षित घर पहुंचने के अनुभव, युवाओं के लिए पहले कम अवसर होने का जिक्र किया।

ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण, एक्सप्रेसवे, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, पर्यटन, मोबाइल और सेमीकंडक्टर चिप निर्माण, जैसी उपलब्धियों गिनाकर युवाओं को पूर्व की सरकारों के समय की स्थिति और योगी आदित्यनाथ सरकार में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ हुए बदलाव की तस्वीर भी समझाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें :  न्यूजीलैंड में नस्लवाद का शिकार भारतीय शख्स, 'जहां से आए हो, वहीं वापस जाओ, सुनाई आपबीती

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *