Breaking
22 Nov 2026, Sun

यूपी में अगले साल विकसित होंगी 100 क्लिनिकल ट्रायल साइट, दवाओं के शोध को मिलेगी रफ्तार

लखनऊ
प्रदेश में नई दवाओं के विकास और चिकित्सा अनुसंधान को गति देने के लिए क्लिनिकल ट्रायल का नेटवर्क मजबूत किया जाएगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष में 100 क्लिनिकल ट्रायल साइट विकसित करने की तैयारी है।

इससे अधिक दवाओं को विकसित किया जा सकेगा। साथ ही, प्रदेश में दवाओं और मेडिकल डिवाइस की सुरक्षा एवं प्रभावशीलता जांचने के लिए शोध का दायरा बढ़ सकेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश प्रमोट फार्मा काउंसिल (यूपीपीपीसी) की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आइएएस कृतिका शर्मा ने दी।

ये भी पढ़ें :  गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन

शनिवार को उत्तर प्रदेश फार्मा काउंसिल (यूपीपीसी) और इंडियन सोसाइटी फार क्लिनिकल रिसर्च की ओर से आयोजित दवाओं के क्लिनिकल ट्रायल कार्यशाला में प्रदेश में क्लिनिकल रिसर्च को बढ़ावा देने की कार्ययोजना साझा की गई।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव एवं यूपीपीपीसी की अध्यक्ष मुख्य अतिथि वी. हेकाली झिमोमी ने चिकित्सकों और शोधकर्ताओं को प्रोटोकाल तैयार करने, मरीजों को ट्रायल में शामिल करने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की जानकारी दी। यूपीपीपीसी और सीएसआइआर-केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआइ) एवं यूपीपीपीसी और आइएससीआर के बीच समझौता ज्ञापन हुआ।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

आइएएस कृतिका शर्मा ने बताया कि क्लिनिकल ट्रायल की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए एआइ आधारित तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति प्रो. अजय सिंह, आइएससीआर की अध्यक्ष डा. सीमा पई, सीएसआइआर-सीडीआरआइ के डा. नसीम अहमद सिद्दीकी और मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. जीएन सिंह ने भी संबोधित किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कालेजों और संस्थानों से 130 डाक्टरों, शोधकर्ताओं और रिसर्च स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें :  क्या CSK के अगले कोच बनेंगे MS धोनी? अश्विन के बयान से क्रिकेट जगत में हलचल

मेडिकल कालेजों का मिला आवार्ड
कार्यशाला में अनुसंधान गतिविधियों और अनुमोदन के लिए सर्वाधिक अकादमिक ट्रायल और अध्ययन के लिए पहला पुरस्कार सरोजिनी नायडू मेडिकल कालेज आगरा को मिला।

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा को दूसरा स्थान मिला। सर्वाधिक क्लिनिकल ट्रायल के लिए कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कालेज को सम्मानित किया गया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *