Breaking
22 Nov 2026, Sun

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, यूपी में सीट बंटवारे पर बोले- जीत के आधार पर होगा फैसला

 लखनऊ

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर अपना रुख साफ किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है. सीटों के बंटवारे में सिर्फ जीत ही आधार होगी. यानी सपा सीटों का फैसला जीतने की संभावना को देखकर करेगी। 

अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर भी कई आरोप लगाए. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए. साथ ही सरकारी अधिकारियों और वोटर लिस्ट को लेकर भी अपनी बात रखी। 

कांग्रेस से गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश?

कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो अखिलेश ने कहा कि अभी बातचीत चल रही है. सीटों के बंटवारे का आधार सिर्फ जीत होगी. उन्होंने सीटों की संख्या या किसी तय फॉर्मूले का खुलासा नहीं किया। 

अखिलेश के इस बयान को यूपी चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच चल रही बातचीत के लिहाज से अहम माना जा रहा है. फिलहाल दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर चर्चा जारी है। 

ये भी पढ़ें :  सहारनपुर के बाद बुलंदशहर में भी सपा को रद्द करनी पड़ी रैली, रालोद का दावा - 36 कौम के विरोध का असर

PC के दौरान, अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि आयोग पर भरोसा करने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है. अखिलेश ने यह भी कहा कि बीजेपी की नीयत बेईमानी की है। 

उन्होंने अधिकारियों को लेकर भी शिकायत करने की बात कही. अखिलेश ने कहा कि कुछ अधिकारी बीजेपी के पदाधिकारी बनकर काम कर रहे हैं. ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार की जाएगी. इस लिस्ट को सपा अपने विधायकों और सांसदों के हस्ताक्षर के साथ चुनाव आयोग को सौंपेगी। 

अखिलेश ने दावा किया कि कुछ अधिकारी पिछले 10 साल से एक ही जगह तैनात हैं. उन्होंने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही। 

'बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में माहिर'
अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट को लेकर भी बीजेपी पर आरोप लगाए. उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई बीजेपी की बैठक का जिक्र किया. अखिलेश के मुताबिक, उस बैठक में कहा गया था कि 1 करोड़ 27 लाख हिंदुओं के वोट कट गए हैं। 

ये भी पढ़ें :  मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बीजेपी की बैठक में ऐसी बात कही गई थी तो इसके पीछे क्या वजह है. अखिलेश ने इसे बड़ी साजिश बताया। 

अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए. उन्होंने पानी की योजना में घोटाले का दावा किया. कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार करने में माहिर है.उन्होंने कहा कि आज देश में न्याय पाना और सम्मान बचाना सबसे बड़ा संकट बन गया है.  BJP के हटने से यह संकट खत्म होगा. उन्होंने दावा किया कि इस बार यूपी की जनता बीजेपी को सत्ता से विदा करने जा रही है। 

अखिलेश ने PDA को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि PDA की ताकत अब जमीन तक पहुंच रही है. यह सिर्फ एक नारा नहीं रह गया है. लोगों के बीच यह भावनात्मक रिश्ता बनता जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस बार जनता भाईचारे और आपसी अपनापन को मजबूत करेगी. अखिलेश ने यह भी दोहराया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अग्निवीर जैसी व्यवस्था को खत्म किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें :  100 MLA लाओ, CM बन जाओ—विदेश दौरे पर योगी को लेकर अखिलेश यादव का तंज, किसे दिया ऑफर?

युवाओं से जुड़ने के लिए सपा ने लॉन्च की वेबसाइट
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने युवाओं से जुड़ने के लिए नई पहल की जानकारी दी. समाजवादी पार्टी ने 'अखिलेश सुन रहे हैं' नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की है. इसका पता www.akhileshsunrahehain.com है। 

इस वेबसाइट के जरिए पार्टी युवाओं से जुड़ना चाहती है. लोग इसके माध्यम से अपने सुझाव और शिकायतें भेज सकेंगे. अखिलेश ने कहा कि पार्टी लोगों की बात सुनेगी और उनके मुद्दों को समझेगी। 

इस दौरान मऊ और गाजीपुर क्षेत्र के बीजेपी नेता उत्पल राय के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का भी जिक्र हुआ. वहीं, अखिलेश ने गोरखपुर की घटना पर विस्तार से बात करने के लिए दो दिन बाद का समय तय करने की बात कही. उन्होंने कहा कि फिलहाल इस घटना पर शोक के चलते वह विस्तार से कुछ नहीं कहेंगे। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *