Breaking
18 Nov 2026, Wed

नेतृत्व की नई उड़ान: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5, ग्वालियर में विद्यार्थी परिषद का भव्य गठन

नेतृत्व की नई उड़ान: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5, ग्वालियर में विद्यार्थी परिषद का भव्य गठन

ग्वालियर
 केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5, ग्वालियर में विद्यालय की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत शुक्रवार, 14 अगस्त को विद्यार्थी परिषद का गठन उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मनीष तिलक ने की।
इस अवसर पर विद्यालय कप्तान (बालक) परिजात वझे एवं विद्यालय कप्तान (बालिका) सोनम सिंह को मनोनीत किया गया। वहीं उप कप्तान (बालक) वेदांत सिंह चौहान एवं उप कप्तान (बालिका) श्रेया शर्मा को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।
अन्य सदन पदाधिकारियों के रूप में राज प्रताप सिंह सिकरवार, तमन्ना सिंह भदौरिया, रीना तोमर, अभी शर्मा, गौरव सिंह, शिवानी अर्गल एवं मयंक पढ़लीकर को विभिन्न उत्तरदायित्व प्रदान किए गए। प्राथमिक स्तर पर हेड बॉय सिद्धार्थ सिंह भदौरिया एवं हेड गर्ल अनिष्का अभय सहित लव्यांश वर्मा, तेजस्विनी गौतम, दर्शन, खुशबू कुशवाह, दर्शिका उपाध्याय, नमन लहरे एवं रितिका मेहर को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

ये भी पढ़ें :  प्राइवेट स्कूलों की मान्यता व नवीनीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी 2026

सहायक सदन अध्यापकों द्वारा नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बैज एवं सदन ध्वज प्रदान कर उनके नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुंदर संचालन सुसुमन पाल ने किया। इस गरिमामयी अवसर पर मोहन दीक्षित, अजय सागर, नीरज त्यागी सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। विद्यार्थी परिषद का गठन विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला सार्थक कदम सिद्ध हुआ।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *