जगदलपुर की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के गबन के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब पुलिस ने एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है।
पहले समिति के अध्यक्ष शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी हुई थी, और अब उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामला कंगोली स्थित 5वीं वाहिनी की कर्मचारी कल्याण साख समिति से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2012 से 2021 के बीच लोन खातों और जमा राशि में हेराफेरी की गई और इसके लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। शिकायत के आधार पर परपा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान समिति के अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी को संदिग्ध पाए जाने पर 29 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अब वित्तीय कामकाज से जुड़े उनके सहायक प्रधान आरक्षक संजय चौहान की भूमिका भी जांच के घेरे में आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय चौहान को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। इस मामले में खास बात यह है कि पुलिस अभी जांच को सिर्फ दो आरोपियों तक सीमित नहीं मान रही है।
बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने साफ कहा है कि जांच आगे बढ़ने पर यदि किसी और कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल, करीब 3 करोड़ रुपये के गबन की राशि की बरामदगी नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस की जांच अब इस बात पर भी केंद्रित है कि रकम की हेराफेरी किस तरीके से की गई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com