Breaking
22 Nov 2026, Sun

IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक

खड़गपुर
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के मौके पर संस्थान के 75 छात्रों से बातचीत की. यह बातचीत '75 वॉयसेस फॉर विकसित भारत' पहल के तहत हुई. इसमें छात्रों को प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने और विकसित भारत के लक्ष्य पर चर्चा करने का मौका मिला। 

इस मौके पर पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने पर एक विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकते. उन्होंने कहा कि चुनौती का सामना कैसे करते हैं और कितनी जल्दी संतुष्ट होकर बैठ जाते हैं, यह हमारी सोच पर निर्भर करता है. कई लोग अपनी सोच और क्षमताओं को सीमित कर लेते हैं जिसे लिमिटिंग बिलीफ्स कहा जाता है। 

ये भी पढ़ें :  इंदौर अग्निकांड में पीड़ित परिवार से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, बोले- हम आपके साथ हैं, छलका दर्द

पीएम ने कहा कि 20 साल पहले तक गरीबी को एक ऐसी समस्या माना जाता था जिसे दूर करना मुश्किल है. पहले गरीबी हटाने के नारे तो लगाए गए, लेकिन नीतियां बनाने और उन पर काम करने के दौरान पूरा सिस्टम सुस्त पड़ा रहता था. पीएम ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोगों की सोच थी कि इतनी बड़ी आबादी में गरीबी दूर नहीं हो सकती और देश ऐसे ही चलता रहेगा।

ये भी पढ़ें :  1 अगस्‍त से यूपीआई में बार-बार नहीं कर पाएंगे ये काम

उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार आई तो उन्होंने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनाने की बात कही. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय संसद में लोग इस बात का मजाक उड़ाते थे, वे गरीबों और महिलाओं के लिए शौचालय की जरूरत को नहीं समझ पाए थे. पीएम के मुताबिक, ऐसी सोच के कारण देश लंबे समय तक जरूरी सुविधाओं से वंचित रहा. उनका सरकार ने पिछले 12 साल में इस सोच को बदला और गरीबों को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया।  

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *