Breaking
20 Nov 2026, Fri

Cincinnati Open 2026: नोवाक जोकोविक को बड़ा झटका, तिरांते ने 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन को हराया

मेसन (अमेरिका)
तीसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक का सिनसिनाटी ओपन में सफर काफी छोटा रहा और यह उनका इस टूर्नामेंट में आखिरी मुकाबला भी हो सकता है। 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविक को शनिवार को अर्जेंटीना के थियागो अगस्टिन तिरांते के हाथों 2-6, 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला दो घंटे 44 मिनट तक चला और गर्म व उमस भरे मौसम में खेला गया।

ये भी पढ़ें :  विनेश फोगाट पर WFI का बड़ा एक्शन, अनुशासनहीनता के आरोप में 26 जून तक अयोग्य घोषित

25 वर्षीय तिरांते विश्व रैंकिंग में 50वें स्थान पर हैं। वहीं पांचवीं रैंकिंग वाले जोकोविक तीन बार सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीत चुके हैं। वह विंबलडन के सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग वाले जानिक सिनर से हारने के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरे थे। जोकोविक के लिए अब अगला लक्ष्य अमेरिकी ओपन है, जो 30 अगस्त से न्यूयार्क में शुरू होगा।

ये भी पढ़ें :  डिण्डोरी जिले में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 7170 जनजातीय लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

गर्मी और उमस के कारण जोकोविक शारीरिक रूप से परेशान नजर आए। इस हार के साथ सिनसिनाटी में उनकी लगातार 10 जीत का सिलसिला भी टूट गया। 39 वर्षीय जोकोविक ने बताया कि एक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण गर्म और उमस भरे मौसम में उनके लिए खेलना मुश्किल हो जाता है।

सिनसिनाटी में जोकोविक का रिकॉर्ड 45-13 का है। उन्होंने यहां 2018, 2020 और 2023 में खिताब जीता था। हालांकि, इस हार के बाद वह अगले साल यहां वापसी को लेकर निश्चित नहीं हैं। जोकोविक ने मैच में अपने विरुद्ध मिले 15 में से 13 ब्रेक पाइंट बचाए। निर्णायक सेट के नौवें गेम में तिरांते ने उनकी सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बचाकर मैच अपने नाम कर लिया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *